देहरादून; हरियाणा से आए पर्यटक देहरादून में टपकेश्वर मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। माता मणिमाई मंदिर लच्छीवाला हाईवे पर वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि घायल विपेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि हरियाणा से सात लोग बीते मंगलवार को हरिद्वार आए थे। हरिद्वार घूमने के बाद बुधवार की सुबह देहरादून स्थित टपकेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए गए थे।
दर्शन के बाद हरिद्वार होते हुए वापस हरियाणा लौटना था। जंगल में हाईवे के पास वाहन चालक सोमपाल को नींद आने लगी जिस पर उसे कई बार टोका भी गया। इससे पहले वह संभल पाता उनका वाहन सड़क किनारे खड़ी यूटिलिटी से टकरा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस को मौके पर क्षतिग्रस्त वाहन के एयरबैग खुले मिले जबकि यूटिलिटी वाहन हाईवे पर 25-30 मीटर दूर डिवाईडर से टकराया।
माता मणिमाई मंदिर लच्छीवाला देहरादून हाईवे पर सड़क हादसे के बाद पुलिस और आपातकालीन वाहनों की टीमों ने राहत अभियान को चलाया। गंभीर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। उपचार के दौरान अलग-अलग अस्पतालों में तीन अस्पतालों में चार लोग जिंदगी की जंग हार गए। विनोद को कैलाश अस्पताल, चालक सोमपाल को काेरोनेशन अस्पताल और नरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में मृत घोषित किया गया। हादसे में चार लोगों की मौत और तीन लोग घायल हुए है। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसांई ने बताया कि मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
चालक को आई नींद की झपकी से हरियाणा के चार परिवारों में मातम पसर गया है। सड़क हादसे में घायल विपेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि हाईवे पर चालक को कई बार झपकी आने पर सभी ने टोका और संभलने के लिए कहा, लेकिन वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि इको वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गए।
कुआंवाला से वाहन लच्छीवाला टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार से दौड़ते नजर आते है। ऐसे में जरा सी चूक मौत का कारण बन रही है। बुधवार को हुए सड़क हादसे में नींद की झपकी और वाहन की तेज रफ्तार ने चार लोगों की जान ले ली। कुआंवाला से माजरी ग्रांट तक हाईवे पर बेहद व्यवस्थित होने के कारण वाहन तेज रफ्तार से चलते है। टोल रोड को हाईवे प्रशासन बेहतर रखता है। ताकि लोगों को दिक्कतें न आए। लेकिन तेज रफ्तार वाहन कई बार डिवाईडर अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर चढ़ जाते है। साथ ही दुघर्टनाग्रस्त हो जाते है।
हादसे में नरेश (42) पुत्र महावीर निवासी टिकट वाली गली रेलवे रोड रोहतक, विनोद (40) पुत्र रमेश निवासी आर्य नगर रोहतक और सोमपाल पुत्र लालाराम निवासी वार्ड नंबर पांच, रोहतक की हादसे में मौत हो गई। एक मृतक की पहचान नहीं हुई।
कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती घायलविपेंद्र सिंह (35) पुत्र रामबरन सिंह और लाला (35) पुत्र राम भरोसे निवासी काठमंडी टेक नगर रोहतक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की पहचान नहीं हो पाई है।
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 4 Oct: The shifting weather in Mussoorie has heightened the…
Uttarakhand NEOCON 2026 held at Graphic Era my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Oct: National…
वार्ड-52 में दूषित और झागयुक्त पानी की आपूर्ति से बढ़ी लोगों की चिंता, टैंकरों से…
my uttarakhand news Bureau Banbasa, 4 Oct: Chief Minister Pushkar Singh Dhami has taken a…
देहरादून, : एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में “लाइफ स्किल्स (बेसिक)” विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Oct: The Central Government has taken significant steps to…