दुर्घटना : गदरपुर मटकोटा मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा – पर्वतजन

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 
दिनेशपुर : जनपद उधम सिंह नगर स्थित गदरपुर मटकोटा मार्ग पर बीती रात एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा, उसी समय पीछे आ रही बस ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

रुद्रपुर स्थित जगतपुरा निवासी 35 वर्षीय शंकर मंडल एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था, शुक्रवार को चंडीपुर स्थित रिसेप्शन अटेंड करने जा रहा था, जैसे ही वह अपनी बाइक से गदरपुर-मटकोटा मार्ग पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही शंकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और इससे पहले कि वह अपने को संभाल पाता, पीछे से आ रही एक बस ने उसे कुचल दिया और उनकी मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, चौकी इंचार्ज जयनगर मनोज देव ने बताया कि ट्रक और बस की वजह से सड़क हादसे की बात सामने आ रही है, बस का नंबर लोगों के मोबाइल से फोटो खींचे जाने पर आ गया है, सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे है।
मृतक फाइल फोटो

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks