रील बनाते समय हादसा, चकराता में खाई में गिरी कार, 15 वर्षीय किशोर की मौत – myuttarakhandnews.com

चकराता | दिल्ली से घूमने आए दो रिश्तेदार परिवारों के साथ बड़ा हादसा हो गया। कालसी–चकराता मोटर मार्ग पर लालपुल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 15 वर्षीय वंश चावला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
 
पुलिस के अनुसार, सभी लोग चकराता घूमने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब चलती कार में सोशल मीडिया के लिए रील बनाई जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया।
 
थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि हादसे में वंश चावला, मोहित कपूर, हेमा चावला, सौभाग्य कपूर, शौर्य कपूर और लीना कपूर घायल हुए। सभी को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया लाया गया, जहां डॉक्टरों ने वंश चावला को मृत घोषित कर दिया। मोहित कपूर के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसे हायर सेंटर भेजा गया है।
 
मां के सामने टूटी सांस
हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि मां हेमा चावला के सामने ही उनके बेटे वंश ने दम तोड़ दिया। परिवार चकराता में बर्फबारी देखने आया था, लेकिन वापसी में हुई एक लापरवाही ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
 
पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाते समय रील या वीडियो न बनाएं और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। घटना की जांच की जा रही है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती, मची अफरा-तफरी – myuttarakhandnews.com

पिथौड़ागढ़; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज (25 अक्टूबर) भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल…

41 minutes ago

Dhami slams Akhilesh Yadav for allegedly calling people of Uttarakhand infiltrators

By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 24 Oct: Political tensions appeared to…

58 minutes ago

DIS, Riverside Campus, wins accolades at National Level

my uttarakhand news Bureau  DEHRADUN, 24 Oct: At the Education World Awards (India School Rankings…

1 hour ago

Munna Singh Chauhan questions Arya, Pritam Singh’s stand over Gairsain session

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Senior BJP leader and Vikasnagar MLA, Munna Singh…

1 hour ago

उत्तराखंड की इस नई नवेली बहू के पूरे देश में चर्चे, अपने साथ ससुराल लाई सड़क का उपहार – myuttarakhandnews.com

विकासनगर। चकराता विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव उदांवा तक सड़क पहुंचने की वर्षों पुरानी उम्मीद…

1 hour ago

CM speaks to daughter of man allegedly threatened by Cong MLA’s brother, orders action

By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 24 Oct: Chief Minister Pushkar Singh…

2 hours ago