मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता, अधूरी मैपिंग पर विशेष फोकस –

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, सहसपुर, डोईवाला, विकासनगर व मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में तेज़ी लाने के निर्देश
 
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा जिन मतदाताओं की मैपिंग अभी शेष है, उनका समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी किसी प्रकार की समस्या सामने आए, वहां अधिकारी स्वयं फील्ड विजिट कर बीएलओ के साथ समन्वय बनाते हुए मौके पर समाधान करें।
बैठक में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने विधानसभावार प्रगति की समीक्षा की। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर, डोईवाला, विकासनगर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में अभियान को विशेष फोकस के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 वैध दस्तावेजों के आधार पर ही मतदाता सत्यापन एवं मैपिंग की जाए तथा वर्ष 2003 की एसआईआर प्रति, परिवार रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का मिलान कर प्रत्येक प्रविष्टि का सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाए।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों से माइक्रो लेवल प्लान के अनुसार निर्धारित समयसीमा में पुनरीक्षण कार्य पूरा करने और किसी भी पात्र मतदाता का सत्यापन लंबित नहीं रहने देने के निर्देश दिए। बैठक में बीएलओ स्तर पर जारी कार्य, नोटिस वितरण और 100 से अधिक नोटिस वाले मतदान केंद्रों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
इसके बाद अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की संयुक्त अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जोगदंडे ने राजनीतिक दलों से बूथ स्तर पर अभियान में सक्रिय सहयोग देने और अधिक से अधिक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र प्रविष्टियों को हटाकर निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी 10 विधानसभा सीटों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। कुल 11.90 लाख प्रारूप मतदाताओं में से 3.95 लाख से अधिक अभिलेखों में विसंगतियां हैं, जबकि 1.52 लाख मतदाताओं की मैपिंग शेष है। कुल 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से 3.91 लाख से अधिक को नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे अपने बूथ लेवल एजेंटों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड के अतिरिक्त निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य दस्तावेजों के आधार पर भी दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी ईआरओ को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने तथा निर्वाचन संबंधी प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

पेंशन प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए कोषागार में पेंशन सेल का गठन, प्रकरणों के…

57 minutes ago

टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “आंगन का मिलन” बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का…

3 hours ago

उत्तराखंड छात्र संघ चुनाव रिजल्ट, कौन जीता, कौन हारा, एक क्लिक में जानिए प्रदेश भर का अपडेट – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के कई कॉलेजों में आज 29 सितंबर को छात्र संघ चुनाव हुए हैं.…

3 hours ago

भाजपा पार्षद के घर चोरी से हड़कंप, परिवार को बेहोश कर लाखों की ज्वेलरी लेकर भागा आरोपी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में भाजपा पार्षद के घर चोरी की घटना…

3 hours ago

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल –

देहरादून। देहरादून में सिनेमा, कला और प्रतिभा का उत्सव एक बार फिर लौटने जा रहा…

4 hours ago

सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

देहरादून। सरकारी चिकित्सालयों की लैबों को फिर ठेके पर देने की तैयारी का मेडिकल लैब…

4 hours ago