राष्ट्रीय पार्टी के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार – my uttarakhand news

 
देहरादून। दून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताकर लोगों को पद और टिकट दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था।
थाना राजपुर में भावना पांडे नामक महिला जनप्रतिनिधि ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कनिष्क सिंह नाम के व्यक्ति ने खुद को राष्ट्रीय पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताते हुए उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण पद दिलाने और सर्वे कराने के नाम पर 25 लाख रुपये की मांग की। 13 अप्रैल 2026 को आरोपी के साथी ने जाखन स्थित उनके आवास पीनाकिल रेजिडेंसी पहुंचकर नकद राशि ले ली, जिसके बाद आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे जाखन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने अपना असली नाम गौरव कुमार (42 वर्ष) निवासी अमृतसर, पंजाब बताया। उसने खुलासा किया कि वह गूगल और अन्य वेबसाइट्स के जरिए राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और उनके सहयोगियों की जानकारी जुटाता था। इसके बाद ट्रू-कॉलर पर फर्जी पहचान बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।
आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों—छज्जू, रजत मदान और मनिंदर सिंह कालू—के साथ मिलकर कई राज्यों में ठगी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने बताया कि वर्ष 2017 में जयपुर में दो नेताओं से विधायक टिकट दिलाने के नाम पर करीब 2 करोड़ रुपये ठगे गए थे। वहीं 2025 में पटना में एक नेता से पद दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपये लिए गए।
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी उत्तराखंड में भी कई वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में था और यहां भी ठगी की साजिश रच रहा था। बरामदगी:02 मोबाइल फोन, 01 डोंगल
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Rapid changes in nature are of serious concern: Dr. Anil Prakash Joshi

28th day of Prakriti Path Yatra my uttarakhand news Bureau Barabanki, 29 Oct: Carrying the…

19 minutes ago

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा…

29 minutes ago

Heavy rain in Mussoorie fails to deter RSS ‘Path Sanchalan’

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 29 Oct: Even heavy rain in Mussoorie could not diminish…

30 minutes ago

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की चेतावनी, नैनीताल-पिथौरागढ़ समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ट्रेकिंग पर सख्ती – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों को…

52 minutes ago

DM reviews preparations for Mussoorie Winterline Carnival

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: The district administration has begun preparations for the…

54 minutes ago