अपराधउत्तराखंड
Share0
Advertisement
देहरादून/पौड़ी से बिटकॉइन खरीदने के नाम पर दो लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है.बिटकॉइन खरीदने के नाम पर 2.24 लाख की ठगी करने वाले शातिर साइबर ठग को पौड़ी पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी की अनुसार पांच अप्रैल को पीड़ित वैभव मल्होत्रा निवासी पटेल मार्ग कोटद्वार ने तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने टेलीग्राम और इस्ट्रांग्राम पर बिटकॉइन में पैसा डबल करने का लालच देकर यूपीआई के माध्यम से 2.24 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी की.आरोपी को किया कोलकाता से गिरफ्तारमामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है. लेकिन आरोपी अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए बार बार अपने ठिकाने, मोबाइल और आईएमईआई नम्बर बदल रहा था. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस रिजवान अली (46) निवासी कोलकाता को पकड़ने में कामयाब हुई.
Share0
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…