देहरादून : एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने सड़क हादसे के एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाकर एक महिला को टक्कर मारने और मौके से फरार होने का आरोप है। हादसे में महिला की मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 की सुबह राजपुर रोड पर अम्मा कैफे से साईं मंदिर के बीच एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस से बचने के लिए राजस्थान भाग गया। मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर थाना राजपुर में BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान अनमोल यादव पुत्र स्वर्गीय महेंद्र यादव, निवासी कुटालवाली जोहड़ी गांव, जाखन, थाना राजपुर, देहरादून के रूप में की। पुलिस ने उसे जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दून पुलिस ने साफ किया है कि सड़क दुर्घटनाओं में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Post Views: 11
Post navigation
1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…
Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Uttarakhand government has decided to provide five per cent…
देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच…
उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से संविदा कर्मी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप,कर्मचारियों ने आरोपी को…