एक्शन:  चार चरस तस्कर गिरफ्तार। 1 किलो 109 ग्राम चरस बरामद – पर्वतजन

मोरी (उत्तरकाशी), 13 अक्टूबर 2025। नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड पुलिस के “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” को बड़ी सफलता मिली है। मोरी पुलिस ने संगठित चरस तस्करी गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 109 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। यह कार्रवाई थाना मोरी पुलिस टीम ने बिंगसारी बैण्ड के पास चेकिंग के दौरान की।
पुलिस की बड़ी सफलता
एसपी उत्तरकाशी सरिता डोभाल के दिशा-निर्देशन, सीओ बड़कोट देवेंद्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
पुलिस ने वाहन संख्या UK 07TE 1963 (हुंडई कार) को रोककर तलाशी ली, जिसमें चारों आरोपी चरस लेकर देहरादून की ओर जा रहे थे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई —1️⃣ शहनवाज आलम, निवासी सांपला खत्री, थाना देवबंद, सहारनपुर (उ.प्र.)2️⃣ मो. जावेद, निवासी ब्रह्मणवाला, पटेलनगर, देहरादून3️⃣ सावेज, निवासी तलहेड़ी बुजुर्ग, थाना देवबंद, सहारनपुर4️⃣ जितेंद्र कुमार, निवासी डिग्गी ढस्का, थाना ननौता, सहारनपुर
गिरोह का मॉडस ऑपरेंडी
थानाध्यक्ष मोहन कठैत ने बताया कि ये चारों आरोपी लंबे समय से संगठित गिरोह के रूप में नशे की तस्करी में लिप्त थे। यह गिरोह पहाड़ी क्षेत्रों से चरस एकत्र कर देहरादून और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था।तस्करी के दौरान ये दो गाड़ियों में सफर करते थे — पहली गाड़ी रैकी के लिए आगे निकलती थी, जबकि दूसरी में नशा छिपा कर ले जाया जाता था। पुलिस की सजगता और मुखबिर की सटीक सूचना से गिरोह के मंसूबे नाकाम हो गए।
गिरफ्तार आरोपी सावेज पर पहले भी NDPS एक्ट के तहत पुरोला थाने में केस दर्ज है और वह जेल जा चुका है।
पुलिस का कहना
पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने कहा कि यह कार्रवाई “ड्रग फ्री देवभूमि” मिशन की दिशा में एक और बड़ी सफलता है। गिरोह के नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है ताकि इस चेन के सभी तस्करों तक पहुंचा जा सके।
बरामद सामान

1 किलो 109 ग्राम अवैध चरस (कीमत लगभग ₹2.20 लाख)
UK 07TE 1963 (हुंडई कार)
UK 07TD 8898 (स्विफ्ट डिजायर)

सम्मानित पुलिस टीम
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली मोरी पुलिस टीम को एसपी उत्तरकाशी सरिता डोभाल ने ₹2500 के पुरस्कार से सम्मानित किया।
पुलिस टीम में शामिल सदस्य:

श्री मोहन सिंह कठैत – थानाध्यक्ष मोरी
अ0उ0नि0 भगत राम
का0 सत्यपाल
का0 गणेश राणा
का0 बिशन
का0 अजय रमोला
होमगार्ड अनिल

 

Sapna Rani

Recent Posts

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

5 minutes ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

32 minutes ago

नार्को टेस्ट के लिए सहमति के बाद कोर्ट ने दिया वक्त, उर्मिला से कहा- एक बार और विचार कर लें, 26 अक्टूबर को फिर होगी कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर सीबीआई ने जांच तेज…

42 minutes ago

उत्तराखंड में खिलाड़ियों की यात्रा होगी आसान, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे पुरस्कार विजेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए…

49 minutes ago

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

55 minutes ago

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध…

1 hour ago