Categories: hindiUttarakhand

तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद विवाद के बाद उत्तराखंड में ऐक्शन, मिठाई, घी-मक्खन की सैंपलिंग – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर प्रदेश में मंगलवार को मिठाई, देसी घी और मक्खन के कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। खाद्य संरक्षा विभाग ने लड्डू समेत तमाम मिठाइयों, घी और मक्खन के सैंपल भरे। अपर आयुक्त एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) ताजबर सिंह जग्गी ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाद्य संरक्षा विभाग को उत्तराखंड के सभी जिलों में मिठाई, घी और मक्खन की सैंपलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।इसके तहत मंगलवार से शुरू हुई कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि राज्य में सभी ब्रांड के देसी घी व मक्खन और मिठाइयों की जांच कराकर परखा जाएगा कि उनमें कोई मिलावट है या नहीं।सैंपलों की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। जग्गी ने बताया कि मंगलवार को देहरादून में घी के 10 सैंपल लिए गए। हल्द्वानी में पांच सैंपल घी के जबकि छह सैंपल लड्डू और अन्य मिठाई के लिए गए। इसके साथ ही देहरादून में मिल्क क्रीम के सात सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया की राज्य के अन्य जिलों में भी खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग कराई जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

12 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago