Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, हरिद्वार में 14 मदरसे सील – Uttarakhand

Action against illegal madrasas continues in Uttarakhand, 14 madrasas sealed in Haridwarइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार।हरिद्वार जिले में भी बिना पंजीकरण के अवैध रूप से चल मदरसों के विरुद्ध जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई जारी है। हरिद्वार और लक्सर क्षेत्र में अभी तक अवैध रूप से संचालित 14 मदरसे सील किए जा चुके हैं। हरिद्वार और लक्सर तहसील क्षेत्र में आठ मदरसों को सील किया गया। इन मदरसा संचालकों को नोटिस भी जारी किए गए। इन मदरसा संचालकों को कहा गया है कि मदरसा तभी संचालित होगा जब सरकार की ओर से मानकों को पूरा करेंगे और विधिवत रूप से पंजीकरण करेंगे।तहसील हरिद्वार क्षेत्र के अंतर्गत नवोदय नगर, सलेमपुर, रादूपुर, गोविंदपुर में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को पांच मदरसों के अवैध रूप में संचालित होने की सूचना मिली। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार प्रियंका रानी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जागरण आर्काइव।कोई भी मदरसा संचालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिसके बाद तहसीलदार प्रियंका रानी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने एक के बाद एक मदरसा के सील करने की कार्रवाई की। साथ ही सभी को नोटिस भी जारी किया। कुछ दिन पहले हरिद्वार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत प्रशासन की टीम ने लालढांग, गैंडीखाता क्षेत्र में मदरसा सील करने की कार्रवाई की है। प्रशासन की टीम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इम्सिता, रानीपुर कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी मौजूद रहे।उत्तराखंड में शासन के आदेश पर लक्सर क्षेत्र में भी प्रशासन मदरसों की जांच कर रहा है। मंगलवार को तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने लक्सर क्षेत्र में संचालित हो रहे मदरसों की जांच की। जांच के दौरान सीधडु, ऐथल व नगला खिताब गांव में चल रहे तीन मदरसों का पंजीकरण और मान्यता नहीं होने की बात सामने आई।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

4 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

4 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

9 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

9 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

9 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

9 hours ago