एक्शन: स्मैक सप्लाई करने वाला मुख्य डीलर मुस्कान गिरफ्तार – पर्वतजन

बड़कोट। नीरज उत्तराखंडी 
उत्तरकाशी जिले की बड़कोट पुलिस ने “ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने यमुना घाटी के युवाओं को नशे के जाल में फंसा रहे मुख्य स्मैक सप्लायर मुस्कान को देहरादून विकासनगर के कुंजाग्रांट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई से बड़कोट और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय नशा माफिया नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

एसपी सरिता डोभाल के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोभाल ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे।इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेंद्र सिंह नेगी के मार्गदर्शन और थानाध्यक्ष दीपक कठैत के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
टीम ने NDPS एक्ट के तहत वांछित आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार किया, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।
भागने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने फिर पकड़ा
पुलिस ने बताया कि 11 अक्टूबर की रात को जब आरोपी मुस्कान को विकासनगर से गिरफ्तार कर बड़कोट लाया जा रहा था,तो उसने बर्नीगाड़ के पास लघुशंका का बहाना बनाकर भागने का प्रयास किया।
लेकिन पुलिस टीम ने सजगता दिखाते हुए आरोपी को लाखामंडल क्षेत्र से दोबारा पकड़ लिया।इसके बाद उसे विधिक कार्रवाई के लिए थाने लाया गया।
पहले भी दो युवक गिरफ्तार, मुस्कान का नाम आया सामने
जुलाई 2025 में बड़कोट पुलिस ने दो युवकों — जसवंत रावत और सौरभ चौहान — को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।पूछताछ में इन दोनों ने खुलासा किया कि उन्हें स्मैक देहरादून विकासनगर के मुस्कान नामक सप्लायर से मिलती थी।
मुस्कान लंबे समय से यमुना घाटी के नवयुवकों को स्मैक की सप्लाई कर रहा था और बड़ी रकम वसूलता था।पुलिस ने आरोपी की लोकेशन और नेटवर्क की जानकारी जुटाने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया।
इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और गवाहों के आधार पर गिरफ्तारी
पुलिस ने मुस्कान के खिलाफ धारा 29 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।उसके खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सबूत और गवाहों के बयान एकत्रित किए गए हैं।मुस्कान के नेटवर्क, सप्लाई चैन और वित्तीय स्रोतों की गहराई से जांच की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त

नाम: मुस्कान पुत्र इसरार
निवासी: कुंजाग्रांट, थाना विकासनगर, देहरादून
आयु: 23 वर्ष

पुलिस टीम

थानाध्यक्ष बड़कोट – दीपक कठैत
उपनिरीक्षक – भूपेंद्र सिंह रावत
एएसआई – दिग्पाल सिंह
हेड कांस्टेबल – प्रमोद ध्यानी, सुरेश थपलियाल, गौरव रावत
कांस्टेबल – जयपाल नेगी

अभियान “ड्रग फ्री देवभूमि” के तहत सख्त कार्रवाई
एसपी सरिता डोभाल ने कहा कि उत्तरकाशी पुलिस का लक्ष्य जिले को नशा मुक्त बनाना है।नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए है और ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में कार्यरत है।

Sapna Rani

Recent Posts

कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण

देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री…

45 minutes ago

सोमेश्वर में रेखा आर्या की धन्यवाद रैली में उमड़ा जनसैलाब, जनता के समर्थन पर हुईं भावुक –

सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा…

2 hours ago

Rapid changes in nature are of serious concern: Dr. Anil Prakash Joshi

28th day of Prakriti Path Yatra my uttarakhand news Bureau Barabanki, 29 Oct: Carrying the…

2 hours ago

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा…

3 hours ago

Heavy rain in Mussoorie fails to deter RSS ‘Path Sanchalan’

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 29 Oct: Even heavy rain in Mussoorie could not diminish…

3 hours ago