Categories: hindiUttarakhand

नैनीताल: कैंची धाम में 26 होटलों और होम स्टे पर कार्रवाई, दो सील; कई प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट नहीं थी – myuttarakhandnews.com

नैनीताल; कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर कमाई का खेल चला रहे होटल और होम स्टे संचालकों पर प्रशासन का डंडा चला है। शिकायतों और ओवर-रेटिंग की खबर के बाद हुई कार्रवाई में 26 इकाइयां कार्रवाई की जद में आईं जिनमें से22 पर जुर्माना लगाया गया। दो सील और चार को नोटिस थमाया गया। जांच में कहीं रेट लिस्ट गायब मिली तो कहीं पंजीकरण के बिना ही कमरे चल रहे थे।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या के नेतृत्व में गठित टीम की बुधवार को कैंची धाम क्षेत्र पहुंची । यहां जांच में सामने आया कि कई प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट तक प्रदर्शित नहीं की गई थी। कुछ संचालक पंजीकृत कमरों से अधिक कमरे चला रहे थे जबकि कुछ इकाइयां बिना पंजीकरण के ही संचालित होती मिलीं। यानी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच नियमों को ताक पर रखकर कारोबार चलाने का खेल खुलेआम चल रहा था।
नियमों से खिलवाड़ कर रहे 26 होटल और होम स्टे संचालक कार्रवाई की जद में आए। इनमें 22 इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया जबकि गंभीर अनियमितता व बिना पंजीकरण संचालन मिलने पर दो होम स्टे को तत्काल सील करने के निर्देश दिए गए। चार संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
अमर उजाला ने खोली थी ओवर-रेटिंग की पोलकैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच कुछ होटल और होम स्टे संचालकों की ओर से कथित तौर पर मनमाने किराये वसूलने और ओवर-रेटिंग किए जाने का मामला सामने आया था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन का ध्यान खींचा।
दो होम स्टे पर सील की तलवारगंभीर अनियमितताओं और बिना पंजीकरण संचालन पाए जाने पर हर्षित तिवारी होम स्टे और मारुति होम स्टे का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं मिलने पर हेमंत कुमार मेहता, कांसा माउंटेन, गिरी राज किशोर गुप्ता और विवेक कुमार शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनसे निर्धारित समय में जवाब मांगा गया है।
इन पर लगा 10 हजार रुपये का जुर्मानाचिराग होम स्टे, त्रिशुल होम स्टे, कृष्णा होम स्टे, मंजू पांडे पत्नी त्रिलोक चंद्र पांडे होम स्टे, रेखा बिष्ट, त्रिलोकी होम स्टे, माधवी होम स्टे, निर्मल रिजॉर्ट एवं कॉटेज, मां भगवती होम स्टे, रक्षिता होम स्टे, दीप्ति होम स्टे, कुंदन नेगी होम स्टे, शरद तिवारी होम स्टे, ऊर्बा दत्त तिवारी होम स्टे, होटल ट्रिनिटी, बाबा बेंसन रिजॉर्ट, होल मोनाल, सिद्धि गेस्ट हाउस, होटल ग्रीन वैली और होटल मोहन स्टे समेत कार्रवाई की गई इकाइयों पर जुर्माना लगाया गया है।पर्यटकों और श्रद्धालुओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद के सभी क्षेत्रों में होटलों और होम स्टे का औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेगा और गड़बड़ी मिलने पर सीधे सील व मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।– कीर्ति चंद्र आर्या, पर्यटन अधिकारी नैनीताल।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, जानें क्यों लिया फैसला? – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में भूकंप जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों को और मजबूत करने के…

6 minutes ago

हिमाचल-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, यहां से विदा होने वाला है मानसून – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई राज्यों से लौट चुका है, लेकिन मौसम में…

3 hours ago

नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों व स्थानीय निकायों में व्यापक स्तर पर दिलाई जाएगी…

4 hours ago

देहरादून में 300 रुपये के लिए ट्रिपल मर्डर, वारदात के बाद मची सनसनी, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी में महज 300 रुपये की मजदूरी के विवाद ने एक…

4 hours ago

जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी

राजकीय भूमि एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त एडीएम प्रशासन ने विभागों को…

4 hours ago