रुद्रपुर। आबकारी आयुक्त देहरादून व जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान के नेतृत्व में आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 01 रुद्रपुर टीम द्वारा ग्राम रायपुर, अमरपुर, बिंदुखेड़ा में 04 भट्ठियां नष्ट की तथा 02अभियोग दर्ज कर 280 लीटर कच्ची शराब खाम बरामद की गई साथ ही रमपुरा क्षेत्र मे एक अभियुक्त 9.8 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ते हुऐ 60 आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की गई। टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
टीम में आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी, आबकारी निरीक्षक पंकज भट्ट, उप आबकारी निरीक्षक बिजेंद्र जीना, प्रधान आबकारी सिपाही संतोष लोहनी, विकास रावत, सिपाही राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
LPG Gas Cylinder Price Today 18 May 2026: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव…
दूरस्थ इलाकों तक पहुंचेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक…
भारतीय समाज में सेवा और सामूहिक चेतना हमारी पहचान : प्रो. सुरेखा डंगवाल देहरादून ।…
वर्ष 2026-27 हेतु 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार की वार्षिक जिला योजना अनुमोदित चमोली।…
हल्द्वानी। केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित सभी योजनाओं की जानकारी अब महिलाओं को…
Rudranath Temple Opening: आज खुलेंगे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, जानें क्यों खास है…