Categories: hindiUttarakhand

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: उत्तराखंड के CM धामी – myuttarakhandnews.com

गंगोत्री: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारधाम (गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) और हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं. इस बारे में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार (23 जून 2026) को सचिवालय में हुई एक हाई लेवल बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए. CM ने अधिकारियों को तीर्थयात्रियों के लिए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को कहा है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड आस्था, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की अमूल्य धरोहर है. उन्होंने यात्रियों से देवभूमि के शांत और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लेने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की.
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारीमुख्यमंत्री धामी ने कर्णप्रयाग और नगरासू में हाल ही में सामने आई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार, प्रशासन और पुलिस सभी पक्षों को ध्यान में रखकर निष्पक्ष कार्रवाई कर रहे हैं. CM ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया गया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है. आगे भी तथ्यों के आधार पर सख्त कदम उठाए जाएंगे.
चारधाम में 40 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शनमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा दोनों सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं. चारधाम यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. वहीं, हेमकुंड साहिब यात्रा के शुरुआती दिनों में ही श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल की तुलना में 25 हजार ज्यादा दर्ज की गई हैं.
CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में स्थित हेमकुंड साहिब, रीता साहिब और नानकमाता साहिब जैसे पवित्र सिख तीर्थस्थलों पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. सभी श्रद्धालुओं का सम्मान और स्वागत करना देवभूमि की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है.
भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की चेतावनीमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि समाज और समुदायों को बांटने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. धामी ने कहा कि सभी धर्मों के लोगों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. समाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.
‘अतिथि देवो भवः’ हमारी परंपरामुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के अनुरूप सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों का स्वागत किया जाता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसी भी ऐसे काम को स्वीकार नहीं करेगी, जिससे किसी व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचे या किसी धर्म और आस्था को नुकसान पहुंचे. उन्होंने कहा कि संवाद, सद्भाव और आपसी सौहार्द ही सभी समस्याओं का स्थायी समाधान है. राज्य सरकार इसी दिशा में काम कर रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

17 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

38 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

59 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago