अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद वर्धन ने लिया चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

*अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद वर्धन ने लिया चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )उत्तराखंड चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यस्थित संचालन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर गठित हाई लेबल कमेटी के अध्यक्ष/अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद वर्धन ने मंगलवार को बद्रीनाथ पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अपर मुख्य सचिव आम तीर्थयात्री की तरह बदरीनाथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग और बदरीनाथ धाम में तीर्थ यात्री सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धाम में ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा, आवास, संचार, विद्युत, परिवहन, रजिस्ट्रेशन, मंदिर में टोकन दर्शन, साफ सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने धाम में श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने अपर मुख्य सचिव को बदरी विशाल का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया। बुधवार को अपर मुख्य सचिव ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, आस्था पथ, शेषनेत्र झील, तीर्थ पुरोहित आवास, आईएसबीटी, हॉस्पिटल एक्सटेंशन आदि निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को मास्टर प्लान के कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर  एसडीएम सीएस वशिष्ठ, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

34 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago