जनपद रुद्रप्रयाग : आज दिनांक 12 जून 2025 को जनपद में हो रही बारिश के बीच एसपी रुद्रप्रयाग ने जनपद मुख्यालय से लेकर सोनप्रयाग तक की यातायात एवं यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया ।
जैसा कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान अनुसार जनपद रुद्रप्रयाग के हर कोने में निरन्तर बारिश हो रही है।।जिस कारण जनपद के कुछेक भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र सक्रिय हो गये हैं व यहां पर मार्ग के अवरुद्ध होने तथा सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है।
साथ ही पुलिस के स्तर से श्रद्धालुओं को मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही अपनी यात्रा पर आगे बढ़ने तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु बताया जा रहा है।
यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से चल सके इस हेतु कुण्ड व काकड़ागाड़ की ओर बाधित मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बांसवाड़ा से होते हुए गुप्तकाशी तक जाने वाले वैकल्पिक मार्ग पर भिजवाने के निर्देशों सहित अन्य प्वाइन्टों पर आवश्यकतानुसार यातायात विनियमन करने के निर्देश दिये गये।
सोनप्रयाग पहुंचकर उपस्थित पुलिस बल को प्रभावी लाइन व्यवस्था बनाये रखने तथा श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित करते हुए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही पैदल यात्रा करने तथा मौसमानुकूल पर्याप्त गर्म कपड़े, बरसाती इत्यादि लेकर चलने की अपेक्षा रखी गयी। उनके द्वारा समस्त पुलिस बल को अलर्ट रहकर कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिये गये।
एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर द्वारा फाटा से लेकर सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत की यातायात एवं यात्रा व्यवस्था ड्यूटियों मे लगे पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए नीचे यानि अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत से उचित समन्वय स्थापित करते हुए सोनप्रयाग से वापस जाने वाले यातायात को छोड़े जाने के निर्देश जारी किये गये। साथ ही सभी थाना स्तर पर सम्बन्धित थाना प्रभारियों के स्तर से भी स्वयं फील्ड में रहकर यातायात विनियमन एवं डायवर्जन की कार्यवाही की जा रही है।
वर्तमान समय तकजनपद रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग जो कि काकड़ागाड़ के पास बाधित चल रहा था फिलहाल यातायात के लिए खुल गया है।
-सोनप्रयाग की ओर जाने वाले यातायात (छोटे वाहनों) को पूर्व की भांति यथावत बांसवाड़ा, पस्ता बैंड होते हुए लमगौंडी तिराहा (गुप्तकाशी) की ओर भेजा जा रहा है।
-श्री केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्वालुओं से अपील है कि वे मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही यात्रा करे और पुलिस प्रशासन द्वारा दिए निर्देशों के अनुसार ही यात्रा करें।
Post Views: 2
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Actress Urmila Sanawar, the estranged wife of former BJP MLA…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that the role…
पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…
उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी- शिक्षा विभाग की…
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर सीबीआई ने जांच तेज…