देहरादून। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचने की संभावना को देखते हुए पूरे रूट और कार्यक्रम स्थल को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में काम कर रहा है।
बुधवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में उच्चस्तरीय बैठक कर सभी विभागों को जिम्मेदारियां स्पष्ट कीं।
एक्सप्रेसवे लोकार्पण के बाद देहरादून आगमन प्रस्तावित
प्रशासन के अनुसार प्रधानमंत्री पहले गणेशपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से देहरादून स्थित गढ़ीकैंट पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे देखते हुए मार्ग सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और कार्यक्रम स्थल प्रबंधन को प्राथमिकता दी गई है।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को पुलिस के समन्वय से पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को मार्ग व आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसपी सिटी प्रमोद कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मोबाइल शौचालय और स्वास्थ्य टीम तैनात रहेगी
जिला प्रशासन ने नगर निगम को सड़क मार्ग और कार्यक्रम स्थल पर व्यापक सफाई, मोबाइल शौचालय और आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी को रूट और स्थल पर पर्याप्त चिकित्सा टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है।
मंच, पार्किंग और यातायात योजना की अलग समीक्षा
बैठक में मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश-निकास द्वार, वीआईपी और आमजन के लिए अलग बैठने की योजना तथा यातायात प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा गया है।
Post Views: 1
Post navigation
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…