हरिद्वार, । लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने डाक कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं से गंगा घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने यात्रियों से मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है।
जिलाधिकारी ने गंगा घाटों पर तैनात सुरक्षा बलों, पुलिस जवानों एवं संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने तथा संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने अथवा तेज बहाव की स्थिति में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। घाटों पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा घाटों, कांवड़ यात्रा मार्गों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। जोखिम वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां विशेष निगरानी रखी जाए तथा श्रद्धालुओं को ऐसे स्थानों पर जाने से रोका जाए। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें कांवड़ यात्री
जिलाधिकारी ने डाक कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि भारी बारिश के दौरान गंगा में स्नान करने तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और प्रशासन एवं पुलिस द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।
जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी के निर्देश
जनपद में भारी वर्षा के चलते जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जल निकासी की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जलभराव की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि आमजन एवं कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देने के निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारी वर्षा के कारण जनपद के किसी भी क्षेत्र में कोई घटना घटित होने पर इसकी तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए, ताकि राहत एवं बचाव कार्य बिना किसी देरी के शुरू किए जा सकें। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों, गंगा घाटों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें और प्रशासन एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।
देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…
परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…
देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…
देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…
Hanumangarhi Temple Nainital: कभी कब्रिस्तान थी यह जगह? नीम करौली बाबा से जुड़ी हैं मंदिर…