नन्दा गौरा महोत्सव मातृशक्ति सम्मेलन की तैयारियों में जुटा प्रशासन – my uttarakhand news

उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

Share1

Advertisement

*15 फरवरी को गौचर में होने वाले नन्दा गौरा महोत्सव मातृशक्ति सम्मेलन की तैयारियों में जुटा प्रशासन, महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे शिरकत*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नगर क्षेत्र गौचर में 15 फरवरी को आयोजित होने वाले नन्दा गौरा महोत्सव (मातृशक्ति सम्मेलन) की तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रशासन जुटा हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से लगातार इसकी मानीटरिंग की जा रही है। हवाई पट्टी से मेला मैदान तक सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पेयजल, स्वच्छता आदि व्यवस्थाओं को विभागीय कर्मचारी और अधिकारी समय से पूरा करने में जुटे हुऐ हैं।लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 15 फरवरी को जनपद चमोली भ्रमण हेतु आयोजित नन्दा गौरा महोत्सव (मातृशक्ति सम्मेलन) के लिए गौचर का मेला मैदान को सजाया जा रहा है। सजावट के तौर पर मेला मैदान में मंच / पंडाल, साउंड सिस्टम, लाइटिंग, बैरीकेटिंग, मैटिंग, डेकोरेशन एवं अन्य सजावटी कार्य यहां युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। जिस हेतु सभी सामान ट्रैकों के माध्यम से यहां आ चुका है।नन्दा गौरा महोत्सव (मातृशक्ति सम्मेलन) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास सहित विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार मातृशक्ति सम्मेलन के तहत होने वाले इस नन्दा गौरा महोत्सव में जनपद के सभी नौ विकासखंडों की 12 हजार से अधिक महिलाऐ यहां प्रतिभाग करेंगी। ब्लाक अधिकारी विजय प्रसाद पुरोहित के अनुसार कार्यक्रम की सभी तैयारियां चाक चौबंद की जा रही है।

Share1

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

3 hours ago