महिला की मौत के बाद हरकत में आया प्रशासन, हल्द्वानी में तीन क्लीनिकों पर जड़ा ताला – myuttarakhandnews.com

स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में कागजात नहीं मिले तो बंद कराए क्लीनिक
हल्द्वानी में इलाज के नाम पर संचालित हो रहे क्लीनिकों को लेकर प्रशासन अब सख्त हो गया है। महिला की इलाज के दौरान मौत के मामले के बाद मंगलवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाया। टीम ने बनभूलपुरा में कई क्लीनिकों का निरीक्षण किया। इस दौरान जरूरी पंजीकरण और दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाने वाले तीन क्लीनिकों पर सील की कार्रवाई की गई।
 
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम मोनिका आर्या और एसीएमओ रजत भट्ट के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ बनभूलपुरा क्षेत्र में पहुंची। अचानक हुई कार्रवाई से क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने क्लीनिकों में उपलब्ध व्यवस्थाओं के साथ ही संचालकों के पंजीकरण और संचालन से संबंधित अभिलेखों की जांच की।
 
जांच के दौरान तीन संचालक अपने क्लीनिक के संचालन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज टीम के सामने प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद अधिकारियों ने तीनों क्लीनिकों को तत्काल सील कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में बिना जरूरी अनुमति या पंजीकरण के चल रहे अन्य क्लीनिक संचालकों में भी खलबली मची हुई है।
 
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। क्लीनिक संचालित करने के लिए निर्धारित नियमों का पालन और जरूरी पंजीकरण व दस्तावेज होना अनिवार्य है। उन्होंने संकेत दिया कि शिकायत मिलने पर आगे भी ऐसे क्लीनिकों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी।


Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दुष्यंत कुमार गौतम समेत प्रमुख हस्तियों के खिलाफ मानहानि के आरोप, उर्मिला सनावर पर फिर से FIR दर्ज – myuttarakhandnews.com

देहरादून। सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया…

4 hours ago

सीसीटीवी ने खोला मौत का राज, साथी को धक्का देकर गिराया और पीटा, सड़क पर छोड़कर भागे दो युवक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के…

4 hours ago

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का हंटर, 35 के चालान और 3 बसें सीज—अब नियम तोड़े तो खैर नहीं – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार में यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती, फिटनेस से लेकर परमिट तक की जांच; नियम…

5 hours ago

छह दशक पुरानी सिरोबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात, पुल बनकर तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत – myuttarakhandnews.com

लोगों को जल्द सिरोबगड़ में भूस्खलन और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात…

5 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया अमृतपुर बायपास का निरीक्षण, कैंची धाम और नैनीताल जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। नैनीताल…

5 hours ago