Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में गरजेगा प्रशासन का बुलडोजर, 101 भवनों को जारी किया गया नोटिस – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी। रोडवेज बस स्टेशन से मंगलपड़ाव तक अतिक्रमण की जद में आ रही 101 दुकानों व भवनों को हटाने के लिए प्रशासन ने फिर कदम बढ़ा दिया है। नगर निगम व लोनिवि ने दुकानदारों व भवन स्वामियों को सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि चार सितंबर तक अतिक्रमण हटा लें या ध्वस्त कर लें। अन्यथा पांच सितंबर से बलपूर्वक बुलडोजर चलाया जाएगा। इतना ही नहीं अतिक्रमण हटाने में जो खर्च आएगा उसकी वसूली भी दुकानदारों से होगी।नगर निगम व लोनिवि ने पहले अतिक्रमण 23 अगस्त तक हटाने को कहा था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश पर 10 दिन सुनवाई के लिए दिए गए है। असल में सड़क के बीच से 12-12 मीटर की जगह छोड़नी है, क्योंकि हाईवे चौड़ीकरण का काम होना है।चौड़ीकरण के लिए सरकार ने जारी किए थे 14.23 करोड़वर्ष 2023 में सरकार ने 13 चौराहों व तिराहों के चौड़ीकरण के लिए 14.23 करोड़ रुपये जारी कर दिए थे। इसी क्रम में मंगलपड़ाव से लेकर रोडवेज स्टेशन तक संयुक्त सर्वे किया गया था। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में मामले की सुनवाई हुई और बाद में मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था। हाई कोर्ट ने याचिका निरस्त कर दी थी। एक और याचिका के बाद हाई कोर्ट ने अतिक्रमणकारियों का पक्ष जानने के लिए समय देने को कहा था। 10 दिन की समयावधि पूरी होने जा रही है।रविवार को नगर आयुक्त विशाल मिश्रा व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिए हैं, जिसमें मंगलपड़ाव से लेकर रोडवेज तक 101 दुकानदारों व भवन स्वामियों से कहा है कि अतिक्रमण चार सितंबर तक हर हाल में हटा लें।नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया- हाई कोर्ट के आदेश के क्रम में प्रभावितों को फिर से सुनवाई के लिए 10 दिन का मौका दिया है। हाईवे चौड़ीकरण के कारण दुकानों व भवनों को हटाया जाना है। चार सितंबर तक अतिक्रमण को हटाने का सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

इंडिया गेट पर अंकिता के माता-पिता का धरना, बोले—‘CBI जांच पूरी होने तक कथित VIP की नियुक्ति पर लगे रोक’ – myuttarakhandnews.com

बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में दिल्ली पहुंचे माता-पिता, राष्ट्रपति से लगाई गुहार नई…

2 hours ago

नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी, धनराशि मिलते ही…

2 hours ago

नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर – myuttarakhandnews.com

द्विवार्षिक निर्वाचन में सर्वसम्मति से गठित हुई प्रदेश कार्यकारिणी, कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को प्रबंधन…

3 hours ago

प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से हो सार्थक संवाद-प्रमुख सचिव 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय…

3 hours ago

ग्राफिक एरा में नशा मुक्ति के खिलाफ नया कीर्तिमान –

देहरादून,  ग्राफिक एरा में 12832 छात्र- छात्राओं ने नशा मुक्ति भविष्य के निर्माण और नशे…

3 hours ago