टिहरी, घनसाली। घनसाली क्षेत्र में संचालित एक कॉमन सर्विस सेंटर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया है। गुरुवार 22 जनवरी 2026 को उपजिलाधिकारी घनसाली अलकेश नौडियाल ने सरोज कम्युनिकेशन सेंटर के नाम से चल रहे सीएससी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
जांच के दौरान केंद्र का संचालन कर रहे सरोज, पत्नी मस्तराम कंसवाल तथा मस्तराम कंसवाल, पुत्र बुद्धिराम द्वारा नियमों के विपरीत गतिविधियां संचालित किए जाने के प्रमाण मिले। केंद्र में उपलब्ध दो लैपटॉप और एक डेस्कटॉप की जांच में विभिन्न सरकारी विभागों और अधिकारियों से संबंधित प्रमाण पत्रों की एडिटेबल सॉफ्ट कॉपी बरामद की गई। इनमें मृत्यु प्रमाण पत्र, चिकित्सकीय अनुभव प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज़ सहित अन्य अभिलेख शामिल हैं।
इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों के डिजिटल हस्ताक्षरों की क्रॉप की गई इमेज, क्यूआर कोड, नोटरी अधिवक्ता आर.पी. रतूड़ी के हस्ताक्षरयुक्त सादे कागज, पुलिस सत्यापन से जुड़े दस्तावेज़ तथा नोटरी की मोहरें भी मौके से मिलीं, जिससे दस्तावेज़ों में छेड़छाड़ और दुरुपयोग की आशंका और गहराई।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री को सीज कर दिया। साथ ही थाना घनसाली में संबंधित धाराओं के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
निरीक्षण के समय राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे, जिनमें राजस्व निरीक्षक विजय कुमार, उत्तम दास तथा नायब तहसील स्तर के अधिकारी शामिल थे। प्रशासन का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बच्चे को दूर तक घसीटती ले गई कार, अस्पताल ने सिर्फ एंबुलेंस चालक के भरोसे…
By Sunil SonkarMussoorie, 16 Feb: Advocate and BJP youth leader Aryan Dev Uniyal met Chief…
हंगामेदार होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, चुनावी वर्ष में मुद्दों को उठाने के लिए…
Prateek Jain takes charge as MD, GMVN By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 16…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: BJP state general secretary Deepti Rawat Bhardwaj today…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: Drishti Eye Institute marked a significant milestone in…