Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जनपद में अवैध मजार पर चला बुलडोजर – Uttarakhand

Big action by the administration in Uttarakhand, bulldozer runs on illegal shrine in the districtइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में अवैध मजार को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की गई है. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जिला मुख्यालय रुद्रपुर के इंद्रा चौक पर बिल्कुल सड़क किनारे स्थित मजार को लंबे समय से हटाने की मांग की जा रही थी, इस क्रम आज सुबह लगभग तीन बजे के आसपास प्रशासन बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचकर मजार को जमींदोज कर दिया. इस दौरान एसएसपी समेत पुलिस के आलाधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहें.उधम सिंह नगर जनपद में पिछले कुछ दिनों से बड़े सड़क हादसों के बाद अब जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ चुका है. जिला मुख्यालय रुद्रपुर के इंद्रा चौक पर स्थित NH87 के सड़क से लगी हुई मजार को लंबे समय लोगों द्वारा हटाने की मांग की जा रही थी. कुछ दिनों पूर्व रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने भी जिला प्रशासन एवं एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात कर मजार को हटाने की मांग की थी.मामले में एसपी सिटी ने क्या बोला?आज सुबह लगभग तीन बजे जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ बुल्डोजर लेकर पहुंच गई. पुलिस ने डीडी चौक से लेकर इंद्रा चौक तक सड़क को पूरी तरह से बंद कर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी. इसके बाद बुलडोजर से मजार को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू कर दी, कुछ ही घंटों में मजार को जमींदोज कर दिया गया. वहीं रुद्रपुर में अब भी जगह जगह पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि, रुद्रपुर के इंद्रा चौक पर जो अवैध स्ट्रक्चर था. उसे पूर्व में कई बार नोटिस दिया गया था. इसलिए आज इसको हटा दिया गया है. भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने बताया कि इसके कारण आए दिन सड़क पर जाम लगता था, क्षेत्र को जाम मुक्त कराने के लिए हमारी सरकार की तरफ से एक बड़ी कार्रवाई की गई है. ये मजार लैंड जिहाद का एक हिस्सा थी, इसलिए इसको आज हटाया गया हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में धाकड़ धामी की सरकार है, यहां लैंड जिहाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे लोगों पर भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.मजार पर लगा था वक्फ संपत्ति का बैनरआज सुबह पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में रुद्रपुर के इंद्रा चौक पर स्थित मजार को ध्वस्त किया गया. मजार पर पूर्व में वक्फ दरगाह (वक्फ संख्या 106) रजि. का एक बैनर लगा हुआ था. वही क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के लिए लैंड जिहाद काफी लंबे समय से चल रहा था, उसमें एक ये मजार भी थी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के…

4 hours ago

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

6 hours ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

7 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

8 hours ago