देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के उद्देश्य से पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए चार निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक अरविन्द चौधरी को प्रभारी एसआईटी शाखा, पुलिस कार्यालय से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना कालसी नियुक्त किया गया है। वहीं उप निरीक्षक दीपक घारिवाल को थाना कालसी से हटाकर एसओजी शाखा देहरादून में तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में निरीक्षक बीएनएल भारती को प्रभारी सीनियर सिटीजन सेल, पुलिस कार्यालय से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना चकराता बनाया गया है। जबकि उप निरीक्षक शेखर चन्द्र नौटियाल को थाना चकराता से स्थानांतरित कर कोतवाली विकासनगर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह तबादले कार्यक्षमता बढ़ाने और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए हैं।
Post Views: 2
Post navigation
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए…
देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री…
सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा…
28th day of Prakriti Path Yatra my uttarakhand news Bureau Barabanki, 29 Oct: Carrying the…
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 29 Oct: Even heavy rain in Mussoorie could not diminish…