किफायती फूड ऐप ‘टोइंग’ अब देहरादून में उपलब्ध – my uttarakhand news

 
 
सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया यह ऐप अब भारत के 35 शहरों में लाइव है
 
देहरादून, : किफायती फूड डिलीवरी ऐप ‘टोइंग’ ने आज देहरादून में अपने लॉन्च की घोषणा की। पिछले 7+ महीनों में, टोइंग ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए भारत के 35 शहरों में अपनी मौजूदगी दर्ज की है और यह अपने ऐप पर खाने-पीने की सभी चीजों पर सबसे कम कीमत की गारंटी देता है, जो रेस्टोरेंट के टेबल मेन्यू की कीमत के बराबर या उससे कम होती है। इसके अलावा, टोइंग पर किए गए किसी भी ऑर्डर पर न तो पैकेजिंग चार्ज लिया जाता है और न ही कोई प्लेटफॉर्म फीस। इससे टोइंग बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती फूड डिलीवरी ऐप बन जाता है। यूजर्स इस ऐप पर बिरयानी, बर्गर और बाउल जैसे कई तरह के व्यंजन 99 रुपये से कम में ऑर्डर कर सकते हैं।
 
टोइंग, जिसे 2025 की दूसरी छमाही में पहली बार पुणे में लॉन्च किया गया था, अब आगरा, वडोदरा, गुवाहाटी, नासिक, नागपुर, पटना, औरंगाबाद, भोपाल, दिल्ली, मेरठ, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, चंडीगढ़, अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, इंदौर, भुवनेश्वर, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, लुधियाना, कोयंबटूर, विशाखापट्टनम, सूरत, मंगलुरू और राजकोट में भी लाइव है।
देहरादून में, टोइंग ने शहर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट्स के साथ शुरुआत की है, जो पहले से ही इस प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड हैं। टोइंग का किफायती और आसान प्राइसिंग मॉडल पहली बार नौकरी करने वालों और कॉलेज के छात्रों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, जिससे इसका विस्तार नए शहरों में तेजी से हो रहा है। ऐप पर देहरादून के लोकप्रिय रेस्टोरेंट जैसे वॉक इन वुड्स, नैनीज़ बेकरी, कालसांग फ्रेंड्स कॉर्नर, पंजाबी ढाबा, आंगन रेस्टोरेंट एंड बार, बर्गर किंग, बर्गर सिंह (बिग पंजाबी बर्गर्स), सबवे, बेकिंगो, बिक्कगाने बिरयानी, रोमिनस पिज्जा एंड बर्गर, बर्ग्रिल – द विन विन बर्गर, कैप्टन सैम्स पिज्जा, आईजीपी केक्स, खड़क सिंह दा ढाबा, निक बेकर्स, नजीर फूड्स, एनबीसी – नथिंग बिफोर कॉफी, और द वॉफल कंपनी शामिल है, जहां उत्तर भारतीय व्यंजन, दक्षिण भारतीय खाना, चाइनीज़, बिरयानी, डेज़र्ट्स और फास्ट-फूड जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर, टैकोस और मोमोज सहित कई तरह के खाने के विकल्प उपलब्ध हैं।
इस विस्तार पर बोलते हुए, टोइंग के चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री सिद्धार्थ भाकू ने कहा, “ देहरादून में टोइंग का लॉन्च हमारे मजबूत वैल्यू प्रपोजिशन और युवाओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। देहरादून में जेन जी और कॉलेज छात्रों की बड़ी संख्या है, इसलिए यह टोइंग के लिए एक आदर्श बाजार है।”

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे। – myuttarakhandnews.com

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…

4 hours ago

दिवाली पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा…

4 hours ago

अच्छी सीख से संवरता है छात्रों का भविष्य- डॉ घनशाला –

देहरादून,  ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…

4 hours ago

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, चुनाव से जुड़े अधिकारियों के होंगे तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने…

4 hours ago

Uttarakhand Government Approves 3% DA Hike for State Employees Ahead of Diwali | Uttarakhand News Network

In a festive gift ahead of Diwali, the Uttarakhand government has approved a 3% increase…

6 hours ago