Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: देहरादून कार एक्सीडेंट मामले में पर चार दिन बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में घायल युवक के पिता की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस को अब असल कारण तक पहुंचना होगा। विदि हो कि सोमवार देर रात हुए कार हादसे में तीन लड़कियों समेत 6 युवा दोस्तों की हादसे में मौत हो गई थी। देहरादून के ओएनजीसी चौक पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार चौक पार कर रहे कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गई थी। दूसरी लेन में करीब 350 फीट दूर जाते ही कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद रुकी।इस हादसे में 19 वर्षीय गुनीत पुत्री तेज प्रकाश सिंह, 23 वर्षीय नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल, 20 वर्षीय कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल, 23 वर्षीय कुणाल कुकरेजा पुत्र जसवीर कुकरेजा, 24 वर्षीय अतुल पुत्र सुनील अग्रवाल और 24 वर्षीय ऋषभ पुत्र तरुण जैन की मौत हो गई थी। जबकि, सातवां दोस्त सिद्धेश अग्रवाल गंभीर घायल है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को सिद्धेश के पिता विपिन ने तहरीर देकर मांग की कि सही और निष्पक्ष जांच हो। पीड़ित परिजनों से मिले मंत्री गणेश जोशी के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों से मुलाकात की।कंटेनर की जांच के लिए हरियाणा गई पुलिस की टीमदेहरादून में हुए हादसे में कार जिस कंटेनर से टकराई, वह हरियाणा की बीआरसी लाजिस्टिक कंपनी के नाम पर दर्ज है। कंटेनर वर्ष 2009 में खरीदा गया। वर्ष 2013 के बाद से बिना फिटनेस दौड़ रहा था। पुलिस ने फोन पर संपर्क करके कंपनी संचालक को बुलाया। बताया गया कि कंटेनर कई साल पहले बेच दिया गया। उसका मालिक बुलाने पर भी थाने नहीं पहुंचा। कैंट कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलवंत सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए टीम हरियाणा भेजी गई है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…