चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने पैनगढ़- देवलग्वाड- सूना- थराली गांव को थराली बाजार से जोड़ने वाले प्राणमती नदी पर बनने वाले बेली ब्रिज का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया, विकासखण्ड थराली के पांच गावों के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है।
थराली-सूना-देवलग्वाड-पेनगढ़ मोटरमार्ग पर बनने वाले एप्रोच एवं बेली ब्रिज निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ/शिलान्यास किया गया, बीते 4 वर्षों से वैकल्पिक मोटरमार्ग पर भूमि को लेकर विभाग का ग्रामवासियों के साथ विवाद चल रहा था, जिस कारण मोटरमार्ग व बैली ब्रिज का निर्माण कार्य रुका हुआ था, आज कार्य प्रारंभ होने पर क्षेत्रीय जनता ने राहत की सांस ली।
विधायक भूपाल राम टम्टा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस पुल का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं,इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत, हरीश सोलियाल जिला पंचायत सदस्य,सभासद मोहन पंत,सभासद दिवाकर नेगी, कैलाश देवराड़ी, अनवीर चिनवान, सहायक अभियंता बबीता आर्या,नन्दू बहुगुणा, कैलाश जोशी,प्रकाश चन्दोला,कुंवर सिंह रावत,कुंदन सिंह रावत,प्रेम बुटोला,सुमन देवराड़ी,संजय जोशी, बीरेंद्र बिष्ट, हरेंद्र बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…