एंजेल हत्याकांड के बाद दून पुलिस सख्त, नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की सूची करी तैयार – myuttarakhandnews.com

देहरादून। त्रिपुरा से पढ़ाई के लिए देहरादून आए छात्र एंजेल चकमा की हत्या के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दून पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस ने जिले के विभिन्न कॉलेजों और पीजी संचालकों से नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की जानकारी जुटाकर उनकी सूची तैयार की है। अब पुलिस इन छात्रों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाएगी।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जिले के अलग-अलग कॉलेजों और पीजी संचालकों से नॉर्थ ईस्ट के छात्रों का विवरण मांगा गया था, जिसके आधार पर सूची तैयार कर ली गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार देहरादून जिले में करीब 2500 नॉर्थ ईस्ट के छात्र अध्ययनरत हैं। पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी छात्र के मन में डर या असुरक्षा की भावना न रहे।
एसएसपी ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट के छात्रों के साथ एक ऑनलाइन बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें उनसे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दून पुलिस एक-एक छात्र की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और किसी भी तरह की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 2

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks