देहरादून। उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन बारिश का सिलसिला जारी रहा। सोमवार सुबह कई इलाकों में धूप खिलने के बाद दोपहर में मौसम ने करवट ली और कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। लगातार बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, मैदानी और निचले इलाकों में सड़कों को नुकसान पहुंचने के साथ हाल में किया गया पैचवर्क भी कई जगह उखड़ गया। बारिश के चलते नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह मौसम ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। केदारनाथ मार्ग पर बोल्डर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। मौसम की स्थिति को देखते हुए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग मार्गों और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है। हालांकि, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के शेष जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार होने की संभावना है।
पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। संवेदनशील पर्वतीय मार्गों पर लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और बोल्डर गिरने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान भी सामान्य से कम बना हुआ है।
देहरादून में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊधमसिंह नगर में अधिकतम 19.6 और न्यूनतम 22.3 डिग्री, मुक्तेश्वर में अधिकतम 16.6 और न्यूनतम 12.4 डिग्री तथा नई टिहरी में अधिकतम 22.5 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
Post Views: 3
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…
देहरादून, जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…
देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…