दीपावली के बाद हल्द्वानी समेत इन जगहों पर हवा की गुणवत्ता में आया सुधार | HNN 24×7

Air quality : देशभर में दीपावली पर जमकर आतिशबाजी देखने को मिली। हर तरफ पटाखों के धुएं का गुब्बार देखने को मिला। बात अगर हवा की गुणवत्ता की करें तो कई शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में देखी गई। इस दौरान बच्चे, बूढ़े- बुजुर्गों को अनावश्यक घरों से बाहर न जाने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही लोगों से भी अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई। पटाखों से हुए धुएं के बाद लोगों में सांस संबंधी दिक्कतें ज्यादा देखने को मिली।

संतोषजनक श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई
 
इस बीच अब लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आयी है। दरअसल दीवाली के बाद से खराब श्रेणी में पहुंची हवा की गुणवत्ता में अब थोड़ा सुधार देखने को मिला है। देहरादून में तीन जगहों पर हवा की निगरानी की जा रही है, यहां पर औसत एक्यूआई 98 (संतोषजनक श्रेणी)में रहा है। ऋषिकेश दो जगहों पर निगरानी की गई है, यहां पर औसत एक्यूआई 88 रहा है। नैनीताल में भी संतोषजनक श्रेणी में 82 एक्यूआई रहा। मध्यम श्रेणी में हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर और हरिद्वार रहे हैं। हल्द्वानी में 117, काशीपुर 122, रुद्रपुर 134 और हरिद्वार 137 एक्यूआई रहा है।

सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

7 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

8 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

8 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

9 hours ago