डीएम की सख्ती के बाद वर्षों से निष्प्रोज्य पड़े भवन हटाए गए, 56 जर्जर विद्यालय भवन ध्वस्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून जिला प्रशासन देहरादून ने जनपद के जर्जर एवं पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 64 चिन्हित भवनों में से 56 का ध्वस्तीकरण कर दिया है। शेष 8 भवनों को भी एक माह के भीतर ध्वस्त किए जाने की प्रक्रिया जारी है।


मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को प्रेषित आख्या के अनुसार, जनपद में वर्षों से निष्प्रोज्य पड़े विद्यालय भवन विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए थे। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद चिन्हीकरण और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेज की गई।
प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, 4 माध्यमिक और 52 प्रारंभिक विद्यालय भवनों को ध्वस्त किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त माध्यमिक विद्यालयों के 7 तथा प्रारंभिक विद्यालयों के 10 निष्प्रोज्य कक्षा कक्षों में से 14 कक्षों का ध्वस्तीकरण किया गया है। शेष 3 कक्षों को भी एक माह के भीतर हटाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विकासखंडवार आंकड़ों के अनुसार चकराता में 23, कालसी में 17, विकासनगर में 8, सहसपुर में 2, रायपुर में 14 तथा डोईवाला में 17 विद्यालय भवन चिन्हित किए गए थे। अब तक कुल 70 विद्यालय भवन एवं कक्षों का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है। शेष 11 पूर्ण एवं आंशिक रूप से निर्जीर्ण भवनों के लिए शासन को एक माह का अतिरिक्त समय दिए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जर्जर भवनों को हटाकर सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि ध्वस्तीकरण के दौरान शिक्षण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि शेष भवनों पर भी शीघ्र कार्रवाई पूर्ण की जाएगी और भविष्य में किसी भी जर्जर भवन को विद्यार्थियों के उपयोग में नहीं आने दिया जाएगा।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

1 hour ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

2 hours ago