शादी का वादा करके बनाए संबंध, सगाई के बाद प्रेमी ने तोड़ा रिश्ता; देहरादून में बॉयफ्रेंड पर केस – Uttarakhand

Relationship was made by promising marriage, lover broke the relationship after engagement; case filed against boyfriend in Dehradun

Relationship was made by promising marriage, lover broke the relationship after engagement; case filed against boyfriend in DehradunRelationship was made by promising marriage, lover broke the relationship after engagement; case filed against boyfriend in DehradunRelationship was made by promising marriage, lover broke the relationship after engagement; case filed against boyfriend in Dehradunइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: देहरादून में कई वर्षों तक युवती के साथ प्रेम प्रसंग में रहे युवक पर दहेज के लिए रिश्ता तोड़ने का आरोप है। सगाई होने के बाद यह रिश्ता तोड़ा गया। आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज मांगने की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। बसंत विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।बसंत विहार थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि मूलरूप से ऊधमसिंहनगर जिला निवासी युवती ने तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि दून में पढ़ाई के दौरान उसका परिचय विकास कुमार निवासी नयापुल, वेदराम कॉलोनी, फरीदाबाद से हुआ। विकास ने पीड़िता की पढ़ाई में मदद की। इस दौरान पीड़िता से शादी की बात कहते हुए अक्सर शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता का आरोप है कि उसके और विकास के परिवार की सहमति से दोनों का नौ जून 2024 को रिश्ता पक्का हुआ।दहेज नहीं देने पर तोड़ा रिश्ताआरोप है कि रिश्ता होने के बाद दहेज में पांच तोला सोना, चार लाख रुपये नगद और घरेलू सामान मांगा गया। आरोप है कि पीड़िता के परिजन इतना दहेज देने के लिए धन का इंतजाम नहीं कर पाए। बीते दिसंबर माह में विकास के परिवार ने रिश्ता तोड़ लिया। आरोप है कि विकास के पिता सुभाष चंद्र और माता ने पीड़िता के परिवार वालों को फोन पर दहेज न दे पाने की बात कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता के परिजन आरोपी के घर गए तो बताया कि उन्होंने बेटे का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। तब पीड़िता ने महिला आयोग और पुलिस को तहरीर दी। तब मामले बसंत विहार थाने में यह दर्ज किया गया।दुष्कर्म के तीन आरोपियों को नहीं मिली जमानतहरिद्वार में एफटीएससी/अपर सत्र न्यायाधीश चंद्रमणि राय की अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म के तीन आरोपियों की जमानत अर्जी ने रद्द कर दी। आरोपी मुनीश, अहसान, अरशद और नसीम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks