Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में IAS-IPS के बाद अब 15 PCS अधिकारियों के तबादले, बदले गए 7 जिलों के डिप्टी डीएम – Uttarakhand

After IAS-IPS, now 15 PCS officers have been transferred in Uttarakhand, Deputy DMs of 7 districts have been changedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। शासन ने आइएएस व आइपीएस अधिकारियों के बाद अब पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस कड़ी में 15 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें सात जिलों में तैनात उप जिलाधिकारी भी शामिल हैं। उप सचिव कार्मिक अनिल जोशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर आयुक्त काशीपुर विवेक कुमार राय को अपर जिलाधिकारी नैनीताल के पद पर तैनाती दी गई है। इस पद पर तैनात शिव चरण द्विवेदी को अधिशासी निदेशक, उत्तराखंड ग्राम्य विकास संस्थान, ऊधम सिंह नगर का दायित्व सौंपा गया है। पीसीएस निर्मला को उप जिला अधिकारी ऊधम सिंह नगर बनाया गया।अनुराग आर्य को दी गई उपजिलाधिकारी चंपावत की जिम्मेदारीपीसीएस रविंद्र बिष्ट को उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीसीएस गोपाल सिंह चौहान को प्रधान प्रबंधक शुगर मिल बाजपुर का दायित्व दिया गया है। पीसीएस अनुराग आर्य को उप जिला अधिकारी चंपावत के पद पर तैनाती दी गई है। पीसीएस शालिनी नेगी को उप जिलाधिकारी उत्तरकाशी के पद पर भेजा गया है। पीसीएस सोहन सिंह को उप जिलाधिकारी चमोली का दायित्व दिया गया है।पीसीएस कुश्म चौहान को सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस संतोष कुमार पांडेय को विहित प्राधिकारी राज्य संपत्ति विभाग देहरादून का दायित्व सौंपा गया है। पीसीएस अपूर्वा सिंह को उप जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है। पीसीएस आकाश जोशी को उप जिलाधिकारी पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस हिमांशु कफल्टिया को अतिरिक्त उप राजस्व आयुक्त स्टाफ आफिसर चेयरमैन के पद पर तैनाती दी गई है। पीसीएस आशीष चंद्र घिल्डियाल को संयुक्त निदेशक शहरी विकास निदेशालय और पीसीएस गौरव चटवाल को संयुक्त सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का दायित्व सौंपा गया है।13 IAS और 10 IPS का तबादलाबता दें शासन ने सोमवार देर रात आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के दायित्व में बड़ा बदलाव कर दिया। कुल 26 अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं। इनमें 13 आईएएस व 10 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।सोमवार देर रात उप सचिव अनिल जोशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस युगल किशोर पंत को सचिव भाषा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस सोनिका को अपर सचिव नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है।आईएएस रीना जोशी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईएएस विनीत कुमार से अपर सचिव नियोजन का दायित्व वापस लिया गया है। अपर सचिव आनंद श्रीवास्वत को अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

3 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

3 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

8 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

8 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

8 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

9 hours ago