जसपाल राणा के बाद मां श्यामा देवी राणा का निधन, राणा परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के खेल जगत के लिए एक और दुखद खबर सामने आई है। विश्वविख्यात निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा की माता श्यामा देवी राणा का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं। उनके निधन से राणा परिवार के साथ-साथ खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, श्यामा देवी पिछले कई दिनों से सैन्य अस्पताल में भर्ती थीं। इसी दौरान 12 जून को उनके बेटे और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का निधन हो गया था। उस समय उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उन्हें बेटे के निधन की जानकारी नहीं दी थी।
 
बताया जा रहा है कि संयोगवश 28 जून, जिस दिन श्यामा देवी का निधन हुआ, उसी दिन यदि जसपाल राणा जीवित होते तो अपना 50वां जन्मदिन मना रहे होते।
राणा परिवार के करीबी प्रदीप कवि बिट्टू ने बताया कि श्यामा देवी का अंतिम संस्कार सोमवार को टिहरी जनपद के नैनबाग स्थित यमुना तट पर किया जाएगा। वह उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित नारायण सिंह राणा की पत्नी थीं।
 
मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्यामा देवी राणा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुःखद समाचार है और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
दो सप्ताह में परिवार पर टूटा दूसरा बड़ा दुख
गौरतलब है कि 12 जून को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया था। उन्होंने भारतीय निशानेबाजी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई और कोच के रूप में भी कई खिलाड़ियों को तैयार किया। अब महज दो सप्ताह के भीतर उनकी माता के निधन से राणा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

42 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

1 hour ago