Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में लोकसभा के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी, इस महीने हो सकता मतदान – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: प्रथम चरण के साथ उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सम्पन्न हो चुका है, इसके बाद अब उत्तराखंड में निकाय चुनावों की उल्टी गिनती शुरू होने वाली है। निकाय चुनाव जून अंत तक हो सकते हैं। चुनाव को लेकर तैयारी भी चल रही है।उत्तराखंड में नगर निकायों का कार्यकाल गत एक दिसंबर को खत्म हो चुका है। एक जून तक निकाय प्रशासकों के हवाले हैं। चुनाव में देरी को लेकर हाईकोर्ट में चल रहे केस में अगली सुनवाई मई प्रथम सप्ताह तक होनी है जिसमें सरकार को अपनी चुनावी तैयारी पेश करनी है। इस कारण शहरी विकास विभाग अब एकल सदस्यीय आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सभी स्तर पर ओबीसी आरक्षण बढ़ाने को ऐक्ट में संशोधन की तैयारी कर रहा है। इसके बाद ही वार्ड वार आरक्षण घोषित हो पाएगा।आरक्षण प्रक्रिया जून प्रथम सप्ताह तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद शासन निर्वाचन आयोग को चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर सहमति दे सकता है। इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग 93 निकायों की वोटर लिस्ट भी तैयार कर चुका है।राज्य में संभावित आरक्षण की स्थितिकुल पद 09 (एससी – 01, एसटी 00, ओबीसी 02, सामान्य – 06)पार्षद 640 ( एससी – 60, एसटी 01, ओबीसी 82, सामान्य 317)नगर पालिका अध्यक्षकुल पद 41 (एससी 06, एसटी 01, ओबीसी 12, सामान्य 22)सदस्य 471 (एससी – 67, एसटी 08, सामान्य 294, ओबीसी 102)नगर पंचायत अध्यक्षकुल पद 45 (एससी 06, एसटी 00, ओबीसी 16, सामान्य 23)सदस्य 302 (एससी – 42, एसटी 02, सामान्य 204, ओबीसी 54)(एकल सदस्यीय आयोग की रिपोर्ट के आधार पर)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

19 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

1 hour ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago