Categories: hindiUttarakhand

जगहों के बाद अब धामी सरकार ने बदले स्कूलों के नाम, क्लिक कर जानिए डिटेल – Uttarakhand

After the places, now the Dhami government has changed the names of the schools, click to know the detailsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने बीते दिनों प्रदेश के कई चौक चौराहे और सड़कों के नाम बदले हैं. हालांकि सरकार के इस फैसले का विरोध भी हुआ था, लेकिन सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला. हां इतना जरूर है कि राजधानी देहरादून के मियांवाला का नाम बदलने के मामले में सरकार जरूर विचार कर रही है. लेकिन आज सरकार ने उत्तराखंड के कई स्कूलों के भी नाम बदले हैं. इनमें सबसे अधिक स्कूल राजधानी देहरादून टिहरी गढ़वाल के हैं.इन स्कूलों के बदले गए नाम:राजकीय इंटर कॉलेज दुबचौडा चंपावत का नाम बदलकर शहीद लांस नायक विक्रम सिंह राजकीय इंटर कॉलेज दुबचौड़ा चंपावत किया गया.राजकीय इंटर कॉलेज हटाल (चकराता) देहरादून का नाम स्व० पंडित झांऊराम शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज हटाल, (चकराता) देहरादून किया गया.राजकीय इंटर कॉलेज सैंधर (बीरोंखाल) पौडी गढ़वाल का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शम्भू प्रसाद जोशी राजकीय इंटर कॉलेज सैंधर (बीरोखाल) पौडी गढवाल किया गया.राजकीय इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार टिहरी गढ़वाल का नाम शहीद हवलदार बचन सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार किया गया.योजनाओं के लिए स्वीकृत की धनराशि: इस आदेश के साथ ही धामी सरकार ने उत्तराखंड की कई योजनाओं को लेकर धनराशि भी जारी की है.जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी में जिला पंचायत क्षेत्र चन्द्रोटी के अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों की आन्तरिक सड़कों के निर्माण कार्य हेतु रुपए 472.81 लाख.नन्दा देवी राज जात यात्रा के अन्तर्गत जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखंड नन्दानगर में घाट-रामणी मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 659.08 लाख.धारी ढुण्डसिर (कीर्तिनगर डांगधारी अन्य जिला) मोटर मार्ग हेतु डीबीएम और बीसी द्वारा हॉट मिक्सिंग के कार्य के लिए 697.35 लाख धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है.पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में भारत नेपाल के बीच काली नदी पर छारछूम नामक स्थान पर निर्माणाधीन 110 मीटर डबल लेन मोटर सेतु के नेपाल की ओर (डाउन स्ट्रीम) में पहुंच मार्ग का निर्माण के लिए 379.41 लाख.इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि सीआरआईएफ के अन्तर्गत 12 योजनाओं हेतु 453.96 करोड़ रुपए की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

20 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

40 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

1 hour ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

1 hour ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

2 hours ago