Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: उत्तराखंड के मौसम में कुछ दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा था. पिछले दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में कमी देखने को मिल रही है. जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है. लेकिन एक बार फिर राज्य में गर्मी बढ़ने वाली है. तापमान दोबारा बढ़ने लगेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में 3- 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है.मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेशभर में अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा. लोगों को दोबारा भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई. मैदानी क्षेत्रों में बादल छाने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. लेकिन अब एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी. लोगो को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा.अलग-अलग शहरों का तपमानमंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा.टिहरी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहाहल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहामुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहाअल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…