Categories: hindiUttarakhand

नैनीताल में नाबालिग बच्ची से रेप के बाद बवाल… मस्जिद पर पथराव, तोड़फोड़ – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)नैनीताल। नैनीताल में विशेष समुदाय के वृद्ध व्यक्ति ने 12 साल की नाबालिग से रेप की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के बारे में जब लोगों को पता चला तो आक्रोश फैल गया. इसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने मस्जिद पर पथराव कर दिया. इसी के साथ वर्ग विशेष के लोगों के साथ मारपीट कर उनकी दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की. पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. शहर में अचानक विवाद की स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस को नैनीताल में बुला लिया गया है, ताकि शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे. वहीं बच्ची के साथ हुई घटना के विरोध में एकत्र हुई भीड़ जब कोतवाली पहुंची तो पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की घटना भी सामने आई. आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की.जिम कॉर्बेट पार्क की ‘लाइफ लाइन’ कैसे बनी रामगंगा नदी, देखें रिपोर्टइस दौरान कुछ देर के लिए स्थिति पूरी तरह तनावपूर्ण हो गई. पुलिस ने संयम बरतते हुए हालात को संभाला. कुछ युवकों ने पुलिस बैरिकेड्स को हटाने की कोशिश की, जिसे समय रहते नियंत्रण में लिया गया. कुछ स्थानों पर हंगामा और नारेबाजी भी हुई. इस मौके पर कोतवाली में मौजूद अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जैसे-तैसे मामला शांत कराया.घटना के बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए नाबालिग बच्ची से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है. इस पूरे मामले को लेकर एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया नाबालिग ने उसके साथ लगातार 3 महीने से हो रहे रेप की घटना अपने परिजनों को बताई, इसके बाद परिजनों ने लिखित शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

1 hour ago

CM Dhami Unveils Key Announcements on National Unity Day | Uttarakhand News Network

On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

4 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

7 hours ago