रुद्रपुर :आखिर कितनी निर्भया ??श्याद ये सवाल हर बेटी ,हर बेटी के परिजनों के दिमाग मे तब आता होगा जब इस प्रकार की भयावक घटनाएं आये दिन सुनने को मिलती है ।जहाँ एक तरफ देश मे कोलकाता में डाक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या को ले कर आक्रोश है ।
वही एक मामला उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से सामने आया है ।
उधमसिंह नगर एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि उप्र के बिलासपुर अंतर्गत डिबडिवा स्थित वसुंधरा इनक्लेव निवासी 33 वर्षीय नर्स तस्लीम जहां 30 जुलाई की रात से गायब थी। वह रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल नर्स थी और ड्यूटी कर लौट रही थी। अगले दिन तस्लीम की बहन की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।आठ अगस्त कोरामपुर क्षेत्र में ही वसुंधरा इनक्लेव से कुछ आगे एक खाली प्लाट में तस्लीम शव मिला ।शव बिल्कुल क्षत-विक्षत हालात में था ।पुलिस ने बिलासपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन रिपोर्ट में मौत के कारणों की स्पष्टा नहीं हो पाई ,जांच टीम को सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि 30 जुलाई को तस्लीम इंदिरा चौक रुद्रपुर से आटो में बैठकर गई जिसमे एक संदिग्ध भी तस्लीम का पीछा करता दिखाई दिया।इसी बीच मृतका से लूटे हुए मोवाइल की लोकेशन बरेली में मिली। पता चला कि मोबाइल तुरसापट्टी थाना शाही जिला बरेली निवासी धर्मेंद्र पुत्र पुत्र पूरन पूरन लाल इस्तेमाल कर रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम बरेली पहुंची तो पता चला वह परिवार संग वह फरार हो चुका है। मंगलवार को पुलिस ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े जाने पर अपराधी ने अपने इस घिनोने कार्य को इस प्रकार बताया –उसने बताया कि वही मजदूरी करता है , आर्थिक तंगी के चलते वह जुलाई में गदरपुर क्षेत्र में मजदूरी करने गया । जहाँ नशे और हवस की आग में उसने 30 जुलाई को तस्लीम का पीछा किया और निर्जन स्थान पर पकड़कर लिया ,परन्तु तस्लीमा ने डटकर उसका मुकाबला किया । जिससे इस अपराधी ने उसके ही स्कार्प से उसका गला घोंट दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।यही इसका दिल नहीं भरा तो उसके बाद चेहरे पर पत्थर से कई बार मार कर चेहरा बुरी तरह बिगाड़ दिया ।उसके बाद इसने शव को झाड़ियों में छिपाकर उसके पर्स से रुपये, हाथ का कड़ा और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।पूर्व आरोपित आम्र्म्स एक्ट में जेल भी में जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि उसके आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है । वो नशे का आदी भी बताया जा रहा ।
Post Views: 71
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that true significance of the…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that true significance of the…
देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ New Tehri Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the State…
कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…
देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…