Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में दो कारों की भिंड़त के बाद भीषण अग्निकांड, धूं-धूं कर जलीं कारें; एक की मौत – Uttarakhand

A huge fire broke out after a collision between two cars in Uttarakhand, the cars burnt to ashes; one person diedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी। चोरगलिया क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने भिडंत के बाद भीषण अग्निकांड हुआ। देखते ही देखते दोनों कारें आग का गोला बन गई। गनीमत है कि समय रहते घायलों को कार से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में पिथौरागढ़ के झूलाघाट निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर निवासी व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात कर्मचारी और उनकी पत्नी समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर निवासी 35 वर्षीय विकास पुत्र लाल सिंह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग लखीमपुर में तैनात हैं।चोरगलिया से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे सवाररविवार को वह अपने परिवार के संग हल्द्वानी से चोरगलिया की ओर आई-20 कार में जा रहे थे। वहीं आल्टो कार चालक बिजगड़ा झूलाघाट पिथौरागढ़ निवासी 52 पुष्कर सिंह गोवाडी पुत्र बहादुर सिंह व उनका 22 वर्षीय बेटा मयंक गोवाडी चोरगलिया से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। दानीबंगर क्षेत्र में प्रतापपुर मोड के पास दोनों कारों में आमने-सामने जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे में आल्टो कार सवार पुष्कर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका बेटा मयंक व आई-20 कार में सवार विकास और उनकी 28 वर्षीय पत्नी ऋतु, 16 वर्षीय बेटी अनन्या, पांच वर्षीय बेटा सूरज तथा तीन वर्षीय बेटी सुरभि गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस व आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला ही था कि दोनों कारों में भीषण आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी का माहौल रहा। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे पहले सभी घायलों को एसटीएच पहुंचाया गया। जहां कुछ ही हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर एसडीएम राहुल शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

46 minutes ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

57 minutes ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

1 hour ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

1 hour ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

5 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

5 hours ago