Categories: hindiUttarakhand

उत्तरकाशी में तबाही के बाद उत्तराखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ तेज – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जल प्रलय के जो भी नजारे सामने आ रहे हैं, वो सभी के लिए काफी भयावह हैं. धराली इलाके में बादल फटने की घटना से कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल प्रशासन की तरफ से 4 मौतों की पुष्टि की गई है. वहीं 50 से ज्यादा लोग इस हादसे में लापता बताए जा रहे हैं. सरकार की तरफ से हर संभव मदद की बात कही जा रही है और पीड़ित परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं.उत्तराखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरजिन लोगों के अपने इस हादसे का शिकार हुए हैं या फिर जो लोग किसी भी तरह की मदद चाहते हैं, उनके लिए सरकार की तरफ से कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. जिला आपातकालीन केंद्र हरिद्वार से आप 01374-222722, 7310913129, 7500737269 नंबरों पर फोन करके मदद ले सकते हैं. इसके अलावा राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं. 0135-2710334, 2710335, 8218867005, 9058441404 पर कॉल करके भी जानकारी और मदद मांगी जा सकती है.उत्तरकाशी के धराली मार्केट की तरफ हजारों फीट की ऊंचाई से सैलाब आ रहा था, लेकिन वहां मौजूद लोग इससे बिल्कुल अनजान थे. कुछ ही सेकेंड में इस सैलाब ने पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया और लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला. इस खतरनाक जल प्रलय का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग आखिरी वक्त में अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं, लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है. एक झटके में सड़कों पर भाग रहे लोग और होटल से लेकर घर तक सब ताश के पत्तों की तरह गिरने लगते हैं. ये खौफनाक वीडियो लोगों की रूह कंपाने वाला है.उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सेना के कई जवानों को भेजा गया है, वहीं एनडीआरएफ, पुलिस और एसडीआरएफ की कई टीमें यहां पहुंच चुकी हैं. अब किसी भी हाल में जिंदा बचे लोगों को मलबे से बाहर निकालने की कोशिश हो रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे जवानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती मलबा है, जो लगातार ठोस होता जा रहा है. यही वजह है कि जल्द से जल्द मलबा हटाने का काम किया जा रहा है. इसके लिए सेंसर्स का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे दबे हुए लोगों का पता लगाया जा सके. हर्षिल में सेना के एक कैंप पर भी बादल फटने का असर हुआ है, यहां कई जवानों के लापता होने की खबर है. फिलहाल सेना इन जवानों को तलाश कर रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

2 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 hours ago