शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने शिक्षक और छात्रों को दी शुभकामनाएं
देहरादून। गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद आज से 16236 सरकारी स्कूल खुल रहे हैं। इसमें 11375 प्राथमिक, 2548 उच्च प्राथमिक और 2313 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा, स्कूल खुलने पर शिक्षकों और छात्रों को शुभकामनाएं। विद्यालयी शिक्षा के लिए यह उत्साहित करने वाला अवसर होता है। सब मिलकर इस वर्ष को शिक्षा विभाग के लिए उपलब्धियों भरा सत्र बनाएंगे।
उन्होंने कहा, सभी छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से मिलने वाली मुफ्त पाठ्य पुस्तकें मिल चुकी हैं। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक बरसात शुरू हो चुकी है। ऐसे में शिक्षक, छात्र-छात्राओं को जर्जर भवनों के आस-पास न जाने दें। इस तरह के क्षेत्र को वर्जित क्षेत्र घोषित करें। कई दिन की छुट्टी के बाद स्कूल खुल रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों को पठन पाठन पर जोर देना चाहिए। वहीं, व्यक्तिगत छुट्टियों से बचना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…
On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…
Uttarakhand Helicopter Crash: रेस्क्यू अभियान जारी, जांच ब्यूरो की टीम खंगालेगी हादसे की वजह |…
बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…
बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान तेज, घटनास्थल से निकाले जाएंगे छह शव, DGCA…