उत्तराखंड में रविवार को होने वाली प्रतियोगी परीक्षा से पहले सुरक्षा कड़ी, आयोग की टीमों ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायज़ा
आगामी रविवार, 16 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा से पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। पेपर लीक प्रकरण के बाद आयोग इस बार पहले से कहीं अधिक सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा से एक दिन पूर्व ही आयोग की टीमें देहरादून और हल्द्वानी स्थित केंद्रों पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं की गहन जांच कर चुकी हैं।
टीमों ने परीक्षा कक्षों के साथ-साथ वॉशरूम तक की स्थिति का निरीक्षण किया। पिछले मामले में वॉशरूम से प्रश्न पत्र बाहर भेजे जाने के संकेत मिलने के बाद इस बार वॉशरूम और उसके आसपास भी विशेष जैमर लगाए गए हैं। साथ ही, परीक्षा के दौरान वॉशरूम जाने वाले परीक्षार्थियों पर अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।
इस परीक्षा में सहकारी निरीक्षक और सहायक विकास अधिकारी पदों के लिए प्रदेशभर से कुल 13,080 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए राज्य में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। इस बार अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी अनिवार्य की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न्यूनतम हो सके।
हाल ही में स्नातक स्तरीय परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र के कुछ पृष्ठ परीक्षा समाप्त होने से पहले सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आयोग ने तैयारियों की निगरानी और तकनीकी उपायों को और मजबूत कर दिया है। इसी के तहत परीक्षा से पहले भी टीमों को सभी केंद्रों का पुनः निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित रहे।
आयोग का कहना है कि इस बार सभी व्यवस्थाओं को बेहद गंभीरता के साथ लागू किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की चूक या अनियमितता की गुंजाइश न बचे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…