Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इस जिले में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद एक्शन में प्रशासन, मुर्गी फार्म 3 महीने के लिए सीज – Uttarakhand

Administration in action after bird flu outbreak in this district of Uttarakhand, poultry farms sealed for 3 monthsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उधम सिंह नगर; उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में भी बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप मच गया है. यहां के किच्छा क्षेत्र किशनपुर के एक मुर्गी फार्म में मुर्गियों के मरने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम गौरव पांडे के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे फॉर्म को सेनेटाइज किया गया. जिला प्रशासन की टीम ने मुर्गी के सभी बच्चों को अपने कब्जे में लेकर गड्ढा करके दफना दिया और पूरे मुर्गी फॉर्म को भी सेनेटाइज किया गया है. प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए इस इलाके के आसपास के क्षेत्र में मुर्गी, मुर्गों की ट्रांसपोर्टेशन पर 21 दिन के लिए रोक लगा दी है.प्रशासन ने फॉर्म को कराया सेनेटाइजएसडीएम गौरव पांडे ने कहा कि किशनपुर क्षेत्र में एक मुर्गी फार्म पर मुर्गी के बच्चों के मरने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद हमारी पूरी टीम पहुंची ने सैंपल एकत्र कर जांच के लिए बरेली भेजें थें, सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से बच्चों को नष्ट कर पूरे फार्म को सेनेटाइज करके फार्म को सीज कर दिया गया हैं.एसडीएम ने कहा कि इसके लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार एक किलोमीटर का क्षेत्र इनफेक्टेड जोन माना जाता है. जबकि 10 किलोमीटर का क्षेत्र सर्विलांस जोन माना जाता है. जिसके देखते हुए फ़िलहाल इस जनपद से मुर्गियों के ट्रांसपोर्ट पर रोक लगाई गई है. वहीं बाजार में मुर्गे के मीट की बिक्री पर रोक लगाई गई है.तीन महीने के लिए मुर्गी फॉर्म बंदये मामले सामने आने के बाद मुर्गी फार्म को तीन महीने के लिए सीज कर दिया गया हैं. एसडीएम गौरव पांडे ने बताया कि इनफेक्टेड जोन में 21 दिन तक के मोनिटरिंग पीरियड रहता है, बाकी जैसी भी स्थिति रहेंगी उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.इस इलाके में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद दस किमी के दायरे में मुर्गी के ट्रांसपोर्ट पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. जिसकी वजह से अब क्षेत्र के चिकन शॉप पर मुर्गी और मुर्गे के मीट की बिक्री नहीं हो रही है.एसडीएम गौरव पांडे ने कहा कि बाजार में मुर्गे-मुर्गियों के मीट की बिक्री ना हो इसके लिए नगर पालिका और पुलिस को निर्देश किया गया. क्षेत्र की जनता से अपील की जाती है कि वो कुछ दिनों तक मुर्गी-मुर्गे के मीट और अंडे का सेवन ना करें.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 minutes ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

20 minutes ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

45 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

1 hour ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

1 hour ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

2 hours ago