उत्तरकाशी : बवाल के बाद जिला प्रशासन द्वारा शहर में धारा 163 BNSS लागू , सोशलमीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर भी होगी कार्यवाही – myuttarakhandnews.com

24 अक्टूबर 2024कल उत्तरकाशी में सनातन धर्म रक्षक संघ द्वारा आयोजित जनाक्रोश रैली के दौरान पत्थराव व लाठीचार्ज की घटनाएं होने के बाद शहर की तनावपूर्ण स्थिति में सोशलमीडिया द्वारा और तड़का लगाया जा रहा है ।
जिसको ले कर जिला प्रशासन उत्तरकाशी ने स्पष्ट किया कि।।“उत्तरकाशी मुख्यालय में हिंदू संगठन द्वारा निकाली गई जनाक्रोश रैली के दौरान किए गए पथराव के संबंध में कतिपय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाई जा रही है कि विशेष समुदाय के लोगों द्वारा वहां पर पथराव किया गया है, जबकि हिंदू संगठन द्वारा रैली/जुलूस के लिए निर्धारित रूट का प्रयोग न करते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेटिंग्स पर उन्हें रोकने पर प्रदर्शनकरियों/भीड़ के द्वारा पथराव/बोतलें फेंकी गई तथा बाद में कुछ लोगों के द्वारा किनारे से अंबेडकर भवन के पीछे/ऊपर जाकर पथराव किया गया है, जिसमे पुलिस के कुछ अधिकारी/कर्मचारी घायल हुए है, जिनमें 02 गंभीर रूप से घायल पुलिस जवानों को एम्बुलेंस से हायर सेंटर देहरादून भेजा गया है।
शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कल देर सायं को जिला प्रशासन द्वारा शहर में धारा 163 BNSS लागू कर दी गई है।आज स्थिति पूर्णतः सामान्य है, पुलिस ने अनुरोध किया है कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें ।
Oplus_131072
Oplus_131072

Post Views: 4

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

53 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago