Latest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल : हल्द्वानी हिंसा पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि पुलिस ने उपद्रवियों को उकसाने वाले लोगों को चिह्नित कर लिया है। उपद्रवियों की संपत्ति को खंगाला जा रहा है। मास्टर माइंड अब्दुल मलिक की संपत्ति की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि ऐसी सख्त कार्रवाई की जाएगी जो उत्तराखंड के लिए नजीर बनेगी। मंगलवार शाम पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की तलाश के लिए कई टीमें यूपी और दिल्ली भेजी गई है। उसकी संपत्ति का चिह्नीकरण जारी है। हथियार उपलब्ध कराने वाले, उपद्रवियों को उकसाने वाले लोगों को भी चिह्नित कर लिया गया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि कानून के हिसाब से काम किया जाएगा। डीआईजी योगेंद्र रावत ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली।कई महिलाएं भी हिरासत मेंएसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि बनभूलपुरा में सीसीटीवी, वीडियो फुटेज में महिलाएं भी देखी गई हैं। वे घर की छतों और दरवाजे से पत्थर और बोतल मार रही थीं। कई महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।आज खुलेगा बाजारएसएसपी ने कहा कि बुधवार को बाजार खुला रहेगा। सिर्फ बनभूलपुरा क्षेत्र में ही कर्फ्यू लगा रहेगा। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों में पुलिस कार्रवाई करेगी। इनकी निगरानी सोशल मीडिया सेल कर रही है।हथियार सप्लाई किसने की, यह देखा जा रहा हैएसएसपी ने कहा कि हथियार सप्लाई किसने की, कहां से हथियार लाए गए। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। हथियारों के साथ पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।घर छोड़कर भागने वालों की तलाश में गई है टीमेंएसएसपी ने कहा कि घर छोड़कर भागने वाले उपद्रवियों की तलाश में पुलिस को ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और यूपी के कई जिलों में भेजा गया है। इन उपद्रवियों को कहीं से भी ढूंढ लाएंगे।
11 जनपदों के खिलाड़ी कोर्ट पर दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, 24 अक्टूबर तक कंडोलिया इंडोर…
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…