UP के बाद अब उत्तराखंड को फतह करने की तैयारी में अखिलेश, रातों-रात बैठक बुलाकर नेताओं को दिया सीक्रेट टास्क – myuttarakhandnews.com

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फिर सत्ता हासिल करने की कसरत में जुटी समाजवादी पार्टी पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के अपने संगठन के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वहां के समीकरणों की जानकारी ली।
सूत्रों के अनुसार संगठन को चुनावी तैयारी करने, सीटों और संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। पार्टी सबसे पहले गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने को प्राथमिकता देगी। पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक में सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तराखंड अपनी रजत जयंती मना रहा है, परंतु वहां न तो रोजगार मिला और न पलायन रूका। मानव और वन्य जीव संघर्ष के कारण सैकड़ों लोगों की जाने गई। सामाजिक न्याय के मुद्दे पर राज्य सबसे निचले पायदान पर है।
भाजपा पर लगाए आरोपभाजपा सरकार ने उत्तराखंड को धोखा दिया है। वहां के विकास में सपा का योगदान रहा है। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है। यहां सरकार बनने पर भी पार्टी उत्तराखंड के विकास के लिए काम करेगी। यूपी टूरिज्म की तरह उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की सुविधा और आवासीय व्यवस्था के लिए एक हजार करोड़ रूपया खर्च किया जाएगा।
केदारनाथ क्षेत्र के विकास पर 500 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने ‘राम मंदिर’ में चढ़ावा चोरी और डा. आंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़े जाने को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने अल्मोड़ा की दिव्यांग छात्रा निशा मेहता और दून यूनिवर्सिटी के टापर वैभव बड़थ्वाल को लैपटाप देकर सम्मानित किया।
इससे पहले पार्टी मुख्यालय में पूर्व सांसद मोहन सिंह की 14वीं पुण्यतिथि पर मनाई गई। सपा प्रमुख ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व सांसाद के नाती प्रशांत कुमार सिंह मौजूद रहे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

38 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

44 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago