Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के बाद अब इस राज्य में भी लागू होगा UCC, सीएम ने तैयार किया पूरा प्लान, बनाई गई खास समिति – Uttarakhand

After Uttarakhand, now UCC will be implemented in this state too, CM has prepared the complete plan, a special committee has been formedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में भी कॉमन सिविल कोड (UCC) को लाने की बात कही गई है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष संघवी ने इस मुद्दे को लेकर संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। सीएम ने राज्य में कॉमन सिविल कोड (UCC) को लेकर समिति का गठन किया है। बनाई गई समिति द्वारा सभी धर्मों के गुरु से चर्चा करने के बाद ही रिपोर्ट बनाई जाएगी।गुजरात में साकार होगा पीएम मोदी का संकल्पगुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि भारत संविधान की 75वीं वर्षगांठ मन रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नागरिक में समान हक के लिए कॉमन सिविल कोड अमल करने का फैसला लिया है। जितने वादे किए थे, वह एक के बाद एक पूरे हुए हैं। उसी दिशा में गुजरात पीएम मोदी के संकल्प को साकार करने की दिशा में कटिबद्ध है।समिति में इन रिटायर्ड जजों को रखा गयासीएम ने कहा कि सभी नागरिकों के समान हक की दिशा में राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। राज्य में कॉमन सिविल कोड के लिए रंजना देसाई की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। 5 लोगों की समिति होगी। इसमें सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज रंजना देसाई, सीएल मीणा, आरसी कोड़ेकर, दक्षेश ठाकर और गीता श्रॉफ को रखा गया है।45 दिनों में राज्य सरकार को मिलेगी रिपोर्ट45 दिनों में यह समिति राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसी के आधार पर राज्य सरकार कॉमन सिविल कोड के अमल करने पर फैसला लेगी। इसके साथ ही सीएम ने बताया कि कॉमन सिविल कोड (UCC) के नियम में आदिवासी समाज के रीति-रिवाज का संरक्षण किया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने जो वादा किया है, उसको ध्यान में रखा जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

6 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

6 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

7 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

14 hours ago