Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के धराली के बाद अब थराली में तबाही, चमोली में आधी रात बादल फटने से कैसे मचा हड़कंप? – Uttarakhand

After Dharali in Uttarakhand, now there is devastation in Tharali, how did the cloudburst in Chamoli at midnight create panic?इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Chamoli Cloudburst News: उत्तराखंड में एक बार फिर बादल फटा है. उत्तरकाशी के धराली के बाद अब चमोली में तबाही आई है. चमोली के थराली में आधी रात को अचानक बादल फटा.थराली में बादल फटने से बड़ी तबाही के संकेत मिल रहे हैं. कई घर मलबे में दब गए हैं. सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और हर तरफ हाहाकार है. दरअसल, चमोली के थराली गांव में आधी रात को अचानक बादल फटा. डर के मारे लोग नींद से जाग उठे. जब तक वो कुछ समझते, तब तक उनके दरवाजे पर तबाही दस्तक दे चुकी थी. आनन-फानन में लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे.बताया गया कि आधी रात करीब 1 बजे थराली में बादल फटा. चमोली के थराली में बादल फटने की वजह से कई घरों में मलबा घुस गया है. या यूं कहिए कि कई घर मलबे के ढेर में तब्दील हो चुके हैं. अभी तक दो लोगों के लापता होने की खबर है. फिलहाल, प्रशासन, एसडीआरएफ की टीम रेस्कूय ऑपरेशन में जुटी है. राहत की बात है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है.आधी रात को थर्राया थराली?चश्मदीदों के मुताबिक, चमोली के थराली में यह घटना रात को 1 बजे के आसपास हुई है. आधी रात को ही थराली बाजार के आसपास बादल फटने के बाद हड़कंप मच गया. ऐसा लगा जैसे आसमान से अचानक आफत बरस गई हो. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक तबाही आ चुकी थी. इसके बाद सब इधर-उधर मदद के लिए फोन घुमाने लगे. कई लोग इस तबाही में फंस गए हैं. कुछ परेशान लोगों ने बताया कि जल संस्थान का दफ्तर भी इसकी चपेट में आया है. फिलहाल, अभी और नुकसान होने की आशंका है.अब तक कितने लापता?सूत्रों का कहना है कि लापता होने वालों में लड़की के लापता होने की खबर है. उसकी उम्र 20 साल है और उसका घर सागवाड़ा गांव में है. दूसरा व्यक्ति चेपडो गांव से लापता हुआ है. बाजार में खड़ी कई गाड़ियां ध्वस्त हुई हैं, जिनमें एंबुलेंस और छोटी गाड़ियां भी इसकी चपेट में आई हैं. तबाही के बाद का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में लोग अपनी जान बचाने के लिए किसी जगह पर जाने की कोशिश करते दिख रहे हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

28 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

50 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago