Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के कई जिलों में यलो के बाद अब ऑरेंज अलर्टः जानें, गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ वाले इलाकों में मौसम कैसा है – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: Chardham Yatra 2024: केदारनाथ (kedarnath weather) और यमुनोत्री के कपाट शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और इसी के साथ इस वर्ष की चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) आरंभ हो गई है. लेकिन मौसम विभाग ने 13 मई तक उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Forecast) के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राज्य में यलो के बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 11 मई से 13 मई तक प्रदेश में बारिश रहेगी.बिक्रम सिंह ने कहा कि 13 मई को कुछ जगहों में भारी बारिश की भी संभावना है. इसके अलावा चार धाम में आने वाले यात्रियों को भी सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान यात्रा न करें, जब बारिश थम जाएं तभी यात्रा शुरू करें. बिक्रम सिंह ने कहा 11, 12 और 13 मई को उत्तराखंड की ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है. इसके अलावा 12 और 13 को कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है और लगभग उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पूरी तरह बारिश की वजह से बुझ जाएगी.उन्होंने आगे कहा इस वक्त चार धाम यात्रा चल रही है इसलिए यात्रियों को भी ध्यान रखना चाहिए की बारिश के समय वह यात्रा न करें. अगर बारिश होती है तो अपनी यात्रा रोके दें. बारिश खत्म होने के बाद आगे की यात्रा शुरू करें.मौसम के हिसाब से कपड़े रखेंचमोली, बद्रीनाथ और जोशीमठ में रुक-रुककर बारिश हो रही है. जिससे तापमान में गिरावट आई है. वहीं चार धाम की यात्रा पर जानेवाले लोग अपने साथ गर्म कपड़े जरूर लेकर जाएं. अलग-अलग मौसम के हिसाब से पैकिंग (Packing) करें. थर्मल्स, स्वेटर, जैकेट्स और शॉल वगैरह लेकर जाएं. बारिश से निपटने के लिए रेन गियर, वॉटरप्रूफ बैग, पैंट्स और जैकेट्स वगैरह साथ रखें.23 लाख के पार पहुंचा पंजीकरण का आंकड़ाचारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही पंजीकरण का आंकड़ा 23 लाख के पार पहुंच गया है. शुक्रवार शाम चार बजे तक चारधाम यात्रा के लिए 23 लाख 57 हजार 393 पंजीकरण हुआ. जिसमें से केदारनाथ धाम के लिए 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया. बद्रीनाथ धाम के लिए 7 लाख, 10 हजार, 192 पंजीकरण हुए. यमुनोत्री के लिए 3 लाख, 68 हजार 302, गंगोत्री धाम के लिए 4 लाख, 21 हजार, 205 और हेमकुंड साहिब के लिए 50 हजार 604 पंजीकरण हुए हैं.उत्तराखंड में बारिश से हुआ नुकसानउत्तराखंड में तेज बारिश और ओलावृष्टि से उत्तरकाशी के पुरोला, पिथौरागढ़ अल्मोड़ा और बागेश्वर में नुकसान हुआ है. बुधवार देर रात हुई भारी बारिश से अल्मोड़ा के सोमेश्वर में एक नाले में उफान आ गया. जिसके कारण टेंट, नगदी, दो जेसीबी, दो ट्रैक्टर ट्राली सहित 800 कट्टे सीमेंट के नाले में बह गए. दरअसल यहां काम चल रहा था और बारिश के चलते उफान आ गया. इतना ही नहीं लोगों के खेत भी बह गई और कई घरों में मलबा घुस गया.उत्तराखंड के बागेश्वर में भी बारिश से कपकोट में नुकसान हुआ है. कई स्थानों पर जलभराव के कारण घरों में पानी और मलबा घुस गया. इसके अलावा उत्तरकाशी के पुरोला में भी बारिश से खेतों को नुकसान पहुंचा है और किसानों की फसल खराब हो गई है.आईएमडी मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार रंग का इस्तेमाल करता है. ‘ग्रीन’ अलर्ट का अर्थ है कि कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं है जबकि ‘येलो’ अलर्ट में मौसम के काफी खराब होने की आशंका होती है. वहीं ‘ऑरेंज’ अलर्ट में मौसम के अत्यधिक खराब होने की आशंका को लेकर चेतावनी दी जाती है. ‘रेड’ अलर्ट में मौसम के काफी खराब होने और जानमाल के नुकसान की आशंका के बीच लोगों को आगाह किया जाता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago